ePaper

Rainfall Alert: Delhi-UP-बिहार-झारखंड समेत जानिए पूरे देश में कैसा रहेगा मौसम?

Updated at : 04 Aug 2024 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
rain alert india

rain alert india

Rainfall Alert: राजधानी दिल्ली स्थित भारतीय मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में बारिश होने की संभावना जताई है.

विज्ञापन

Rainfall Alert: देश के कई इलाकों में इस समय मध्यम से भारी बारिश जारी है. हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र और राजस्थान में बाढ़ जैसे हालात बन गए है. बरसात के बावजूद राजधानी दिल्ली में उमस भरी गर्मी बनी हुई है. भारतीय मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए मौसम का अलर्ट जारी किया है.

Also Read: Rain Alert: 4-5-6 अगस्त को उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल  

जानें झारखंड में मौसम का हाल (Jharkhand Weather)

स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट मानें तो झारखंड और आसपास के इलाकों में अगले 48 घंटों में बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार झारखंड के लातेहार, गुमला, चतरा, सिमडेगा और लोहरदगा जिले में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है.

Jharkhand Weather

Also Read:UGC NET Exam June 2024 schedule: क्या NTA छात्रों को देगा परीक्षा केंद्र बदलने का मौका? 

यूपी में भारी बारिश का अलर्ट (UP Weather)

IMD की ओर से उत्तर प्रदेश के वाराणसी सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा जैसे जिलों में बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई गई है.

UP Weather

Also Read:UK Riots: कौन है ब्रिटेन दंगों के पीछे धुर-दक्षिणपंथी समूह?

बिहार के 9 जिलों में बारिश (Bihar Weather)

बिहार के 9 जिलों के लिए मौसम विभाग ने आंधी-तूफान, आकाशीय बिजली गिरने के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. राज्य के गया, जमुई,बेगूसराय, भागलपुर, जहानाबाद, कैमूर, कटिहार जैसे जिलों में बारिश होगी.

rain alert bihar

इन राज्यों में मौसम विभाग का अलर्ट जारी (All India Weather Updates)

राजधानी दिल्ली स्थित भारतीय मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, केरल, कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश,  महाराष्ट्र और पूर्वोत्तर भारत के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इसी के साथ मध्य प्रदेश के लिए रेड अलर्ट जारी हुआ है. झारखंड, बिहार, गुजरात और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों के लिए मौसम विभाग की तरफ से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. 

विज्ञापन
Aman Kumar Pandey

लेखक के बारे में

By Aman Kumar Pandey

अमन कुमार पाण्डेय डिजिटल पत्रकार हैं। राजनीति, समाज, धर्म पर सुनना, पढ़ना, लिखना पसंद है। क्रिकेट से बहुत लगाव है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका के यूपी डेस्क पर बतौर ट्रेनी कंटेंट राइटर के पद अपनी सेवा दे चुके हैं। वर्तमान में प्रभात खबर के नेशनल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन