Rain Alert: अगले 24 घंटे में मूसलाधार बारिश,  दिल्ली से लेकर झारखंड तक झमाझम, मानसून का दिखेगा रौद्र रूप

Edited by Pritish Sahay
Updated:
विज्ञापन

Heavy Rain Alert

Rain Alert: मौसम विभाग का अनुमान है कि इस पूरे सप्ताह जम्मू कश्मीर से लेकर केरल और राजस्थान से लेकर पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी रह सकता है. कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. आईएमडी के मुताबिक उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में अगले 6 से 7 दिनों के दौरान मानसून सक्रिय रह सकता है.

विज्ञापन

Rain Alert: जुलाई महीने के पहले सप्ताह में कई राज्यों में मानसून का रौद्र रूप दिख सकता है. अनुमान है कि इस सप्ताह हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड, असम समेत कई और राज्यों में झमाझम बारिश हो सकती है. स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक गंगीय पश्चिम बंगाल और उससे सटे ओडिशा के हिस्सों में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. इससे संबंधित चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है. एक पूर्वी ट्रफ दक्षिण-पश्चिम राजस्थान से मध्य प्रदेश और झारखंड होते हुए बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों तक फैला हुआ है. यह ट्रफ गंगीय पश्चिम बंगाल और उत्तर ओडिशा में बने निम्न दबाव क्षेत्र से जुड़ा हुआ है.

पूरे सप्ताह बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग का अनुमान है कि इस पूरे सप्ताह जम्मू कश्मीर से लेकर केरल और राजस्थान से लेकर पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी रह सकता है. कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. आईएमडी के मुताबिक उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में अगले 6 से 7 दिनों के दौरान मानसून सक्रिय रह सकता है. अगले कुछ घंटे में मध्य प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक इन राज्यों में 20 सेमी से ज्यादा बारिश होने की संभावना है.

कई राज्यों में जारी है बारिश का दौर

बीते 24 घंटों में कई राज्यों में भारी बारिश हुई. पिछले 24 घंटे के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड, असम, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह, सौराष्ट्र-कच्छ और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई. इसके अलावा पूर्वोत्तर भारत, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, दक्षिण-पूर्व राजस्थान, गुजरात, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक और गुजरात क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई.

राजस्थान के कई इलाकों में भारी बारिश का दौर जारी

दक्षिण पश्चिम मानसून के प्रभाव के चलते बीते चौबीस घंटे में राजस्थान में कई जगह अति भारी बारिश हुई. मौसम विभाग के अनुसार सर्वाधिक बारिश धौलपुर के बाड़ी में 158 मिलीमीटर दर्ज की गई. मौसम विभाग ने राज्य में मंगलवार को कई जगहों पर भारी बारिश होने की चेतावनी भी जारी की है. मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक मंगलवार सुबह 8.30 बजे समाप्त हुए 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम, जबकि कहीं-कहीं भारी से अति भारी बारिश दर्ज की गई. वहीं, पश्चिमी राजस्थान में कई जगहों पर हल्की बारिश हुई.

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटे के दौरान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पूर्वी गुजरात और कोंकण व गोवा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर भारत, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह, ओडिशा, विदर्भ, पूर्वी राजस्थान, तटीय कर्नाटक, तेलंगाना के कुछ हिस्सों और तटीय आंध्र प्रदेश में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, केरल, तमिलनाडु, लक्षद्वीप और जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश हो सकती है. 

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola