Rain Alert: 6 से 11 जून तक कैसा रहेगा मौसम? इन राज्यों में जारी रहेगी बारिश, 7 दिनों का IMD अपडेट

Published by : Pritish Sahay Updated At : 06 Jun 2025 4:18 PM

विज्ञापन

Rain Alert

Rain Alert: देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया है. अगल 7 दिनों तक कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना है. कुछ इलाकों में बारिश की तीव्रता में कमी आने की उम्मीद है. मौसम विभाग ने 6 से 11 जून के दौरान मौसम का अपडेट जारी किया है.

विज्ञापन

Rain Alert: देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल रहा है. आईएमडी ने अपने ताजा अपडेट में बताया कि 6 जून से लेकर 11 जून तक कई इलाकों में बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती है. वहीं, कई इलाकों में भारी की तीव्रता में कमी आ सकती है. मौसम विभाग ने बताया कि एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण मध्य पाकिस्तान और उससे सटे उत्तर-पश्चिमी राजस्थान पर बना हुआ है और दूसरा निचले क्षोभमंडलीय स्तरों पर दक्षिण हरियाणा पर बना हुआ है. एक ट्रफ दक्षिण छत्तीसगढ़ से उत्तर-पूर्व बांग्लादेश तक निचले क्षोभमंडलीय स्तरों पर बनी हुई है. एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण उत्तरी बांग्लादेश पर निचले क्षोभमंडलीय स्तरों पर बना हुआ है. इन मौसमी प्रणालियों के कारण कई इलाकों में मौसम में बदलाव की संभावना है.

पूर्वोत्तर भारत का मौसम

  • मौसम विभाग के कारण अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है.
  • 6 जून को असम और मेघालय में और 9 से 11 जून के दौरान मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है.

पूर्व और मध्य भारत का मौसम

  • अगले 7 दिनों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है.
  • 7 जून तक मध्य प्रदेश में गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है.के
  • इस दौरान 9 जून तक विदर्भ, छत्तीसगढ़ में गरज चमक के साथ तेज हवा चल सकती है.

उत्तर-पश्चिम भारत का मौसम

  • हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
  • इसके अलावा गरज के साथ बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चल सकती है.

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत का मौसम

  • अगले 7 दिनों के दौरान केरल और माहे, तटीय कर्नाटक में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
  • 7 जून तक तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और आंतरिक कर्नाटक में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
  • कुछ जगहों पर गरज के साथ बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना.
विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola