Parliament Monsoon Session: ऐसा क्या हुआ कि लोकसभा में राहुल गांधी और धर्मेंद्र प्रधान हो गए आमने-सामने?

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 22 Jul 2024 12:08 PM

विज्ञापन

Parliament Monsoon Session: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान के बाद सदन में जोरदार हंगामा होने लगा. शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान खड़े होकर कांग्रेस सांसद पर पलटवार करने लगे. जानें पूरा मामला

विज्ञापन

Parliament Monsoon Session: संसद का मानसून सत्र जारी है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर जोरदार हंगामा हुआ. गांधी ने कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सभी पर आरोप लगाते हैं, खुद को छोड़कर. इसके बाद प्रधान ने उनपर पलटवार करते हुए कहा कि मुझे जनता ने चुनकर भेजा है. देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुना है और मैं उनके कहने से यहां जवाब दे रहा हूं.

क्या कहा राहुल गांधी ने

कांग्रेस सांसद और राज्यसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि पूरे देश के सामने यह स्पष्ट है कि हमारी परीक्षा प्रणाली में बहुत गंभीर समस्या है. केवल NEET में ही नहीं बल्कि सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी गड़बड़ी नजर आ रही है. मंत्री (धर्मेंद्र प्रधान) ने खुद को छोड़कर सभी को दोषी ठहराया है. मुझे नहीं लगता कि वह यहां जो कुछ हो रहा है वह उसके मूल सिद्धांतों को भी समझते हैं.

क्या कहा धर्मेंद्र प्रधान ने

राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि झूठ केवल चिल्लाने से सच नहीं हो जाता. विपक्ष के नेता का यह कहना कि देश की परीक्षा प्रणाली बकवास है, बेहद निंदनीय है. उन्होंने कहा कि मुझे किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है. नेता प्रतिपक्ष का कुछ नहीं हो सकता है. पूरी परीक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाना गलत है. राहुल गांधी का बयान दुर्भाग्यपूर्ण है.

Read Also : Parliament Monsoon Session 2024 LIVE : नीट मामले पर लोकसभा में जोरदार हंगामा, राहुल गांधी ने कहा- पैसे के बल पर परीक्षा का सौदा संभव

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने क्या कहा

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने हंगामे के बीच कहा कि परीक्षा में कैसे सुधार हो उसपर सुझाव दें. सिस्टम को बेहतर करने का सुझाव यहां दिया जाए. आरोप-प्रत्यारोप से कुछ नहीं हो सकता है. सरकार सभी सुझाव को मानेगी.

नीट पर चर्चा बहुत जरूरी

संसद परिसर में राहुल गांधी ने लोकसभा से निकलने के बाद कहा कि मंत्री जी नहीं बता पा रहे हैं कि वो क्या कर रहे हैं, लेकिन नीट एक जरूरी मुद्दा है और हम इसे उठाते रहेंगे. नीट पर चर्चा बहुत जरूरी है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola