Rahul Gandhi In Bihar: बिहार में राहुल गांधी की बढ़ी मुश्किलें, CRPC 163 उल्लंघन पर हो सकती है कार्रवाई
Rahul Gandhi In Bihar: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बिहार पुलिस ने गुरुवार को दरभंगा में रोक दिया. राहुल के काफिले का उस समय रोका गया, जब वो आंबेडकर छात्रावास में छात्रों से बातचीत करने जा रहे थे. कांग्रेस ने इस कार्रवाई की कड़ी निंदा की है. बिहार दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी को पहले रोका गया, अब खबर है कि उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है.
Rahul Gandhi In Bihar: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जब आंबेडकर छात्रावास के बाहर पहुंचे तो उनके काफिले को परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया गया. उन्हें पार्टी के ‘शिक्षा न्याय संवाद’ कार्यक्रम के तहत छात्रों से बातचीत करनी थी. पहले राहुल गांधी को रोका गया अब खबर है कि उनके खिलाफ कार्रवाई भी हो सकती है. दरभंगा जिला प्रशासन सीआरपीसी 163 के उल्लंघन के लिए राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई करेगा.
Bihar | Darbhanga district administration to take action against Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi for violation of CRPC 163: DM Darbhanga to ANI https://t.co/Re6sUdEu8b
— ANI (@ANI) May 15, 2025
पुलिस द्वारा रोके जाने पर भड़के राहुल गांधी
पुलिस द्वारा रोके जाने पर राहुल गांधी ने कहा, “बिहार पुलिस ने मुझे रोकने की कोशिश की. लेकिन वे मुझे रोक नहीं पाए, क्योंकि आपकी सत्ता मुझ पर नजर रख रही है. हमने पीएम नरेंद्र मोदी से कहा कि आपको जनगणना करानी होगी. आपके दबाव में पीएम नरेंद्र मोदी ने देश में जाति जनगणना की घोषणा की. आपके दबाव से डरकर उन्होंने संविधान को अपने माथे पर रख लिया. लेकिन उनकी सरकार लोकतंत्र, संविधान और अल्पसंख्यकों के खिलाफ है. यह आपकी नहीं, अडानी-अंबानी की सरकार है. मैं गारंटी देता हूं कि जैसे ही भारत और बिहार में हमारी सरकार बनेगी, और जो आप चाहते हैं वो सब लागू करेंगे.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए