Rahul Gandhi Press Conference: 'हम हर दिन संसद में दे रहे थे धरना, नहीं हुई कोई हिंसा', धक्का मुक्की कांड पर बोले खरगे
Published by : Pritish Sahay Updated At : 19 Dec 2024 7:35 PM
Rahul Gandhi Press Conference
Rahul Gandhi Press Conference: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने संसद में धक्का मुक्की कांड को लेकर मीडिया से बात की. इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर भड़ास निकाली. खरगे ने कहा कि हम सदन में हर दिन धरना दे रहे हैं. एक बार भी हिंसा नहीं हुई.
Rahul Gandhi Press Conference: सदन में धक्का मुक्की कांड के बाद कांग्रेस की ओर से प्रेस-कॉन्फ्रेंस किया गया. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मीाडिया से बात करते हुए कहा कि ‘कुछ दिन पहले अडानी पर अमेरिका में केस होने का मामला आया, जिस पर पूरे समय बीजेपी ने सदन में चर्चा नहीं होनी दी, फिर अमित शाह ने सदन का बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर पर बयान दिया. उन्होंने कहा कि हम शुरू से कहते आए हैं कि BJP और RSS की सोच संविधान विरोधी और अंबेडकर के खिलाफ है. उन्होंन आरोप लगाया कि बीजेपी और आरएसएस के लोग बाबा साहेब अंबेडकर के योगदान को मिटाना चाहते हैं. राहुल ने कहा कि हमने अमित शाह से इस्तीफा मांगा है. राहुल ने कहा कि हम सदन में अंबेडकर की प्रतिमा से संसद की ओर शांति से जा रहे थे. संसद की सीढ़ियों पर BJP के सांसद खड़े थे, जो हमें अंदर जाने नहीं देते हैं.
बीजेपी ने किया बाबा साहेब का अपमान- खरगे
मीडिया से बात करने के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि बीजेपी हमेशा से अंबेडकर-नेहरू का अपमान किया है. बीजेपी ने देश के इन दो महान नेताओं के खिलाफ केवल झूठ बोला है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि अमित शाह अपनी गलती मानने को तैयार नहीं हैं. उन्होंने कहा कि अंबेडकर पर अमित शाह ने झूठ बोला, गृह मंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए. खरगे ने कहा कि अमित शाह को देश से माफी मांगनी चाहिए. खरगे ने कहा कि हम संसद में हर दिन धरना दे रहे थे, लेकिन कभी हिंसा नहीं हुई.
पूरे देश में करेंगे प्रदर्शन
मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि बीजेपी मुद्दा भटकाने के लिए झूठे आरोप लगा रही है. उन्होंने कहा कि हम शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं. खरगे ने कहा कि हम अंदर जाना चाहते थे उन्होंने हमें रोकने की कोशिश की. कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने आरोप लगाते हुए कहा कि वो हमारा मजाक उड़ा रहे थे. हम उनके खिलाफ अभियान चलाएंगे. पूरे देश में विरोध प्रदर्शन करेंगे.
बोले खरगे- अमित शाह का बयान बेहद दुखद
पीसी में मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि सरकार और विशेष रूप से प्रधान मंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह डॉ. बीआर अंबेडकर के बारे में जो बयान दे रहे हैं वह बहुत दुखद है. उन्होंने कहा कि अमित शाह ने तथ्यों को देखे बिना कल प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. खरगे ने कहा कि उन्हें जवाहरलाल नेहरू, डॉ. बीआर अंबेडकर को गाली देने से पहले तथ्यों को देखना चाहिए था.
Also Read: Parliament: संसद के बाहर लड़ाई और धक्कामुक्की, बीजेपी ने राहुल गांधी के खिलाफ हत्या की कोशिश की शिकायत की
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










