Rahul Gandhi Poonch Rally: पुंछ में गरजे राहुल गांधी, कहा, नरेंद्र मोदी में पहले जैसी बात नहीं, मैंने मनोविज्ञान तोड़ दिया
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 23 Sep 2024 5:34 PM
Rahul Gandhi, File Photo
Rahul Gandhi Poonch Rally: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी ताबड़तोड़ रैली कर रहे हैं. पहले श्रीनगर में रैली को संबोधित किया, फिर पुंछ में रैली की. दोनों जगहों पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जमकर टारगेट किया.
Rahul Gandhi Poonch Rally: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, साफ दिखता है कि जो वो पहले नरेंद्र मोदी थे वो नरेंद्र मोदी आज नहीं बचा है. विपक्ष जो भी उनसे करवाना चाहता है, हम उसे करवाते हैं. वे कानून लाते हैं लेकिन जब हम उसके खिलाफ मजबूती से खड़े होते हैं, तो कानून पारित नहीं होता और वे नया कानून ले आते हैं. पहले जो आत्मविश्वास उनमें था, वो अब खत्म हो गया है. हमने नरेंद्र मोदी के मनोविज्ञान को तोड़ दिया है.
संसद में आपकी आवाज बनूंगा: राहुल गांधी
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने संसद में जम्मू-कश्मीर के लोगों की आवाज बनने का सोमवार को वादा किया और जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित केंद्र पर दबाव बनाने की कांग्रेस की प्रतिबद्धता दोहराई. श्रीनगर के बाहरी इलाके जैनाकोट में एक चुनावी रैली में गांधी ने कहा, जब भी आपको मेरी जरुरत होगी, आप मुझे सिर्फ आदेश दीजिए, मैं आपके समक्ष हाजिर हो जाऊंगा. मैं आपके मुद्दों को संसद में उठाऊंगा. आप जानते हैं कि मेरा आपसे कितना खास रिश्ता है. मुझे इसका जिक्र करने की भी जरूरत नहीं है.
राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा दिलाने का किया वादा
कांग्रेस नेता ने कहा कि वह संसद में लोगों की आवाज बनेंगे. गांधी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए सबसे बड़ा मुद्दा राज्य का दर्जा बहाल करना है. उन्होंने कहा, हम गारंटी देते हैं कि इसे बहाल किया जाएगा. अगर भाजपा आपको (चुनाव के बाद) यह नहीं देती है, तो हम सुनिश्चित करेंगे कि इसे बहाल किया जाए. कांग्रेस नेता ने कहा कि जम्मू-कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश में बदलना यहां के लोगों के साथ अन्याय है. उन्होंने कहा, राज्य को केंद्र शासित प्रदेश में तब्दील करके आपके लोकतांत्रिक अधिकार छीन लिए गए हैं. रैली स्थल से कुछ ही दूरी पर स्थित अब बंद हो चुकी एचएमटी घड़ी की फैक्टरी का जिक्र करते हुए गांधी ने कहा कि भाजपा ने देश भर में ऐसी कई फैक्टरी बंद कर दी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










