Rahul Gandhi: अहमदाबाद अधिवेशन में कांग्रेस ने बनाया मास्टर प्लान, न्यायपथ प्रस्ताव हुआ पारित

Edited by Pritish Sahay
Updated:
विज्ञापन

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi: कांग्रेस ने अपने अहमदाबाद अधिवेशन में बीजेपी और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला. अधिवेशन में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोगों के मुद्दों की समानता के आधार पर इंडिया गठबंधन की स्थापना की और उसे कायम रखा. हम इस प्रयास को जारी रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. मुख्य विपक्षी दल के नेताओं ने कहा कि संविधान विरोधी ताकतों को सफल नहीं होने देंगे. हम एक साथ चुनाव जैसे संघीय ढांचे पर हो रहे हमले का डटकर मुकाबला करेंगे.

विज्ञापन

Rahul Gandhi: कांग्रेस ने अहमदाबाद में आयोजित AICC अधिवेशन में न्याय पथ प्रस्ताव पारित किया. अधिवेशन में पारित प्रस्ताव में कांग्रेस ने कहा कि उसका राष्ट्रवाद समाज को जोड़ने वाला है, जबकि बीजेपी और आरएसएस का छद्म राष्ट्रवाद लोगों को विभाजित करना चाहता है. अधिवेशन में कांग्रेस ने बीजेपी और केंद्र सरकार को कई मुद्दों पर घेरा. कांग्रेस ने अपने प्रस्ताव में कहा “राष्ट्रवाद के मायने देश की भू-भागीय अखंडता तो है ही, पर इस महान भूभाग में रहने वाले लोगों का सामाजिक, राजनीतिक व आर्थिक सशक्तीकरण भी है.”अधिवेशन में कहा गया कि कांग्रेस का राष्ट्रवाद समाज को जोड़ने वाला है. बीजेपी-आरएसएस का राष्ट्रवाद समाज को तोड़ने का है. कांग्रेस का राष्ट्रवाद भारत को अनेकता को एकता में पिरोने का है. बीजेपी-आरएसएस का राष्ट्रवाद भारत की अनेकता को खत्म करने का है. कांग्रेस ने कहा कि “त्याग, बलिदान, बहुलतावाद और उदारवाद का कांग्रेस का रास्ता ही भारतीय राष्ट्रवाद है.

बीजेपी आरएसएस पर राहुल गांधी ने साधा निशाना

अहमदाबाद अधिवेशन में राहुल गांधी ने बीजेपी समेत आरएसएस के खिलाफ जमकर आग उगला. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा “आरएसएस की विचारधारा संविधान के खिलाफ है. वे लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं. वे भारत की सभी संस्थाओं पर नियंत्रण करना चाहते हैं और देश का पैसा अंबानी अडानी को सौंपना चाहते हैं. वक्फ संशोधन विधेयक धार्मिक स्वतंत्रता और संविधान पर हमला है. हमारे दलित नेता टीकाराम जूली के मंदिर जाने के बाद बीजेपी नेताओं ने मंदिर की सफाई करवाई. यह हमारा धर्म नहीं है.”

देश में जातिगत जनगणना जरूरी- राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एआईसीसी अधिवेशन में कहा कि देश में जाति जनगणना कराना जरूरी है. तेलंगाना में हमारी पार्टी ने इसका रास्ता दिखाया है. उन्होंने कहा ‘हम उस दीवार को गिरा देंगे जो एससी, एसटी, ओबीसी के लिए आरक्षण को 50 फीसदी तक सीमित कर रही है. हम 50 फीसदी आरक्षण की सीमा को तोड़ देंगे’. राहुल गांधी ने कहा कि तेलंगाना ने जो किया उसे हम पूरे देश में करेंगे. राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस ने जाति जनगणना से साफ इनकार कर दिया है. उन्होंने इस बात को दोहराया कि केंद्र में कांग्रेस और विपक्ष की सरकार आने पर जाति जनगणना कराई जाएगी. साथ ही कांग्रेस नेता ने कहा कि निजी क्षेत्र में देश की 90 फीसदी आबादी की भागीदारी ना के बराबर है. उन्होंने कहा कि आरक्षण की 50 फीसदी की दीवार को तोड़ा जाएगा.

वक्फ संशोधन अधिनियम धार्मिक स्वतंत्रता पर हमला- राहुल गांधी

लोकसभा में नेता कांग्रेस राहुल गांधी अहमदाबाद में दावा किया कि संसद से पारित वक्फ संशोधन अधिनियम धर्म की स्वतंत्रता पर हमला है. यह संविधान विरोधी कदम भी है. राहुल गांधी ने कहा कि आने वाले समय में दूसरे अल्पसंख्यक समुदायों को भी निशाना बनाया जाएगा. उन्होंने यहां पार्टी के अधिवेशन को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि देश की जनता भारतीय जनता पार्टी से तंग आ चुकी है और अब बदलाव होने वाला है. उन्होंने दावा किया कि आरएसएस से जुड़ी पत्रिका ‘ऑर्गेनाइजर’ में ईसाइयों की भूमि को निशाना बनाने की बात की गई है तथा आगे सिख समुदाय के साथ भी ऐसा होगा.

Also Read:

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola