Rahul Gandhi: 'जब मौका मिलेगा सरकार गिरा देंगे', राहुल गांधी का दावा, मोदी सरकार के कुछ नेता कांग्रेस के संपर्क में
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 19 Jun 2024 3:11 PM
Congress leader Rahul Gandhi / file photo
Rahul Gandhi: लोकसभा चुनाव 2024 में एनडीए को 292 सीटें मिली और केंद्र में लगातार तीसरी बार नरेंद्र मोदी की अगुआई में सरकार बन गई है. लेकिन इसबार बीजेपी को अपने दम पर बहुमत नहीं मिली है, बल्कि सहयोगी दलों के दम पर सरकार बनी है.
Rahul Gandhi: जब से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं, विपक्षी नेता लगातार हमला कर रहे हैं. सांसद राहुल गांधी लगातार केंद्र सरकार पर संख्याबल को लेकर बयान दे रहे हैं. लेकिन उन्होंने ताजा बयान ऐसा दे दिया है, जिससे सियासी सरगर्मी तेज हो गई है. उन्होंने बिजनस न्यूजपेपर द फाइनैंशल टाइम्स को दिए साक्षात्कार में कहा है कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार बेहद कमजोर है. उन्होंने तो यह भी दावा कर दिया है कि उन्हें जब मौका मिलेगा सरकार गिरा देंगे.
राहुल गांधी का दावा, सत्ताधारी खेमे के कुछ नेता कांग्रेस के संपर्क में
राहुल गांधी ने साक्षात्कार में दावा कि है कि मोदी सरकार के कुछ नेता कांग्रेस के संपर्क में हैं. उन्होंने दावा किया है कि मोदी खेमे में भारी आसंतोष है. राहुल ने कहा, संख्या के लिहाज से सरकार कमजोर है. उन्होंने कहा, संख्या इतनी कम है कि सरकार बहुत नाजुक है. थोड़ी भी गड़बड़ी हुई और सरकार गिर जाएगी. राहुल गांधी ने
राहुल गांधी ने वायनाड सीट से दिया इस्तीफा, रायबरेली सीट अपने पास रखी
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने केरल की वायनाड लोकसभा सीट से इस्तीफा दे दिया है और उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट अपने पास रखी है. लोकसभा बुलेटिन में कहा गया है कि उनका इस्तीफा 18 जून से स्वीकार कर लिया गया है. कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने दोनों सीटों पर निर्णय की घोषणा की. उन्होंने बताया कि राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी वाद्रा वायनाड उपचुनाव लड़ेंगी. राहुल गांधी द्वारा जीती गई दो सीटों में से एक से इस्तीफा देने के बाद, निचले सदन में कांग्रेस की सीटों की संख्या अब 98 हो गई है. वायनाड सीट 18 वीं लोकसभा में पहली ऐसी सीट होगी जहां उपचुनाव कराया जायेगा.
लोकसभा चुनाव 2024 का रिजल्ट
लोकसभा चुनाव 2024 में एनडीए को 292 सीटें मिली, जबकि इंडिया गठबंधन को 234 सीटें मिली. बीजेपी 240 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी, तो कांग्रेस को केवल 99 सीटें ही मिलीं. वायनाड सीट से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस की संख्या केवल 98 रन गई है.
Also Read: Nalanda: 800 साल बाद जीवंत हुआ नालंदा विश्वविद्यालय, पीएम मोदी ने नए कैंपस का किया लोकार्पण
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










