Rahul Gandhi: 'वाराणसी से पीएम मोदी जान बचाकर निकले, हार जाते लोकसभा चुनाव', रायबरेली में गरजे राहुल गांधी
Published by : Pritish Sahay Updated At : 11 Jun 2024 8:23 PM
Rahul Gandhi
Rahul Gandhi: लोकसभा चुनाव में जीत के बाद पहली बार राहुल गांधी रायबरेली पहुंचे. राहुल गांधी के साथ उनकी बहन और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी भी नजर आयीं. रायबरेली में कांग्रेस नेताओं ने दोनों का जोरदार स्वागत किया. बता दें ,18 लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने वायनाड के साथ-साथ रायबरेली से भी जीत हासिल की है.
Rahul Gandhi: उत्तर प्रदेश के रायबरेली और अमेठी में कांग्रेस की जीत के बाद आज यानी बुधवार को राहुल गांधी रायबरेली पहुंचे. उनके साथ उनकी बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी थीं. दोनों नेता रायबरेली एक पार्टी कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे. लोकसभा चुनाव में मिली जीत के बाद दोनों नेताओं का यह पहला दौरा है. रायबरेली में पार्टी नेताओं ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का जोरदार स्वागत किया. पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर राहुल और प्रियंका का स्वागत किया. बता दें, राहुल गांधी ने दो लोकसभी सीटों से चुनाव लड़ा था. उन्होंने केरल की वायनाड के साथ-साथ यूपी की राय बरेली से भी चुनाव लड़ा था. राय बरेली से इससे पहले सोनिया गांधी चुनाव लड़ती रही हैं.
पीएम मोदी हार जाते वाराणसी का चुनाव- राहुल गांधी
सभा में बोलते हुए राहुल गांधी ने बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा अयोध्या सीट हार गई. न केवल अयोध्या में, बल्कि प्रधानमंत्री ने वाराणसी में भी अपनी जान बचाई है. अगर मेरी बहन प्रियंका गांधी ने वाराणसी से चुनाव लड़ते का फैसला लिया होता तो आज भारत के प्रधानमंत्री 2-3 लाख वोटों से वाराणसी का चुनाव हार जाते.
पीएम मोदी पर साधा निशाना
वहीं, सभा में बोलते हुए राहुल गांधी ने रायबरेली और अमेठी की जनता का आभार जताया है. राहुल गांधी ने कहा कि अमेठी में किशोरी लाल शर्मा को, रायबरेली में मुझे और उत्तर प्रदेश में भारतीय गठबंधन के सांसदों को जिताया है. उन्होंने ने लोगों से कहा कि आपने राजनीति बदल दी है. बीजेपी और पीएम मोदी पर हमला करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पूरे देश में जनता ने देश के प्रधानमंत्री को संदेश दिया है कि अगर उन्होंने संविधान को छुआ तो देखिये लोग उनका क्या हाल करेंगे.
अमेठी और रायबरेली की जनता का प्रियंका ने जताया आभार
वहीं, कांग्रेस ता सभा में राहुल गांधी के साथ आयीं कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक जीत थी. मुझे यह कहते हुए गर्व हो रहा है कि आप सभी ने पूरे देश में एक संदेश दिया कि आप देश में स्वच्छ राजनीति चाहते हैं. हमने इस परिणाम के लिए दिन-रात काम किया है. उन्होंने राय बरेली और अमेठी की जनता को बधाई देते हुए कहा कि मेरे बड़े भाई को जिताने के लिए रायबरेली की जनता की आभारी हूं कि आपने हमारे लिए जो उत्साह दिखाया है, उससे दोगुने उत्साह के साथ हम आपके लिए काम करते रहेंगे.
वायनाड से भी सांसद हैं राहुल गांधी
18वीं लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी दो-दो सीटों से चुनाव लड़ा था. राहुल गांधी रायबरेली और वायनाड से चुनाव लड़ा था, और दोनों सीटों से जीत दर्ज की. गौरतलब है कि रायबरेली सीट गांधी परिवार की पारंपरिक सीट रही है. इस सीट से पहले इंदिरा गांधी उसके बाद सोनिया गांधी ने चुनाव लड़ा है. सोनिया गांधी यहां से लगातार छह बार सांसद रही है. लोकसभा चुनाव 2024 राहुल गांधी ने इस सीट से लड़ा और जीत हासिल की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










