ePaper

गुजरात चुनाव 2022: कांग्रेस ने दूसरे चरण के लिए जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, शशि थरूर का नाम नहीं

Updated at : 19 Nov 2022 6:40 PM (IST)
विज्ञापन
गुजरात चुनाव 2022: कांग्रेस ने दूसरे चरण के लिए जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, शशि थरूर का नाम नहीं

Gujarat Election 2022: गुजरात चुनाव के दूसरे चरण के लिए कांग्रेस ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. इस सूची में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी सांसद राहुल गांधी समेत अन्य कई अन्य वरिष्ठ नेताओं का नाम शामिल हैं.

विज्ञापन

Gujarat Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए शनिवार को कांग्रेस ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. कांग्रेस की ओर से आज जारी की गई स्टार प्रचारकों की सूची में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी सांसद राहुल गांधी समेत अन्य कई अन्य वरिष्ठ नेताओं का नाम शामिल हैं. वहीं, गुजरात चुनाव के पहले चरण के लिए जारी कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में पार्टी के वरिष्ठ नेता शशि थरूर का नाम नहीं है.

कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में इन नेताओं का नाम

पार्टी के 40 स्टार प्रचारकों की सूची में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह, एमपी के पूर्व सीएम कमलनाथ, सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर और प्रदेश प्रभारी रघु शर्मा के नाम भी शामिल हैं.

हिमाचल में प्रियंका ने संभाली थी कांग्रेस के प्रचार अभियान की कमान

बताते चलें कि राहुल गांधी इन दिनों कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर हैं. इस यात्रा के चलते राहुल गांधी ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचार नहीं किया था. हालांकि, गुजरात में उनके प्रचार करने की संभावना है. हिमाचल प्रदेश में प्रियंका गांधी ने कांग्रेस के प्रचार अभियान की कमान संभाली थी.

स्टार प्रचारकों की सूची में वरिष्ठ नेता शशि थरूर का नाम नहीं

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के पहले चरण के लिए जारी कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में भी वरिष्ठ नेता शशि थरूर का नाम नहीं है. कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ चुके शशि थरूर ने पिछले दिनों गुजरात में प्रचार अभियान के एक कार्यक्रम में शामिल होने के भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के न्यौते को यह कहते हुए ठुकरा दिया था कि उनका नाम पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची में नहीं है.

दूसरे चरण के लिए 5 दिसंबर को डाले जाएंगे वोट

गुजरात की कुल 182 विधानसभा सीट में से पहले चरण में 89 सीट पर 1 दिसंबर को मतदान होगा. जबकि, शेष 93 सीट पर 5 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे. वहीं, 8 दिसंबर को चुनाव के परिणाम जारी किए जाएंगे.

Also Read: गुजरात चुनाव: दो बोरे में सिक्के भरकर नामांकन करने पहुंचा निर्दलीय प्रत्याशी, कहा- मेहनत कर जुटाए है पैसे

विज्ञापन
Samir Kumar

लेखक के बारे में

By Samir Kumar

More than 15 years of professional experience in the field of media industry after M.A. in Journalism From MCRPV Noida in 2005

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola