Gujarat election : गुजरात चुनाव में कुछ ऐसे मैदान में उतरीं हैं रिवाबा जडेजा, देखें तस्वीरें

Updated:
विज्ञापन
Gujarat election : गुजरात चुनाव में कुछ ऐसे मैदान में उतरीं हैं रिवाबा जडेजा, देखें तस्वीरें

क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा इस बार के गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा की उम्मीदवार हैं. बीजेपी ने उन्हें जामनगर नाॅर्थ सीट से टिकट दिया है.

विज्ञापन
undefined

रिवाबा जडेजा गुजरात चुनाव में अपना पूरा जोर लगा रही हैं. ज्यादातर वेस्टर्न ड्रेस में नजर आने वाली रिवाबा प्रचार के दौरान पूरी तरह देसी लुक में नजर आ रही हैं. उनका यह लुक सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है.

undefined

रिवाबा जडेजा चुनाव प्रचार के दौरान काफी शालीन तरीके से चुनाव प्रचार कर रही हैं. वे पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर हैं और 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने राजनीति में कदम रखा है.

undefined

प्रचार के दौरान रिवाबा आम लोगों के साथ काफी आत्मीयता से मिल रही हैं और उन्हें गले लगाने में भी संकोच नहीं कर रही हैं. इससे आम लोग उनसे बखूबी कनेक्ट हो रहे हैं.

undefined

रिवाबा जडेजा ने अपने पति रविंद्र जडेजा के बारे में कहा कि नामांकन दाखिल करने के दौरान वे मेरे साथ खड़े थे. उनका साथ मेरे सपनों को सच करने में सहायक साबित होगा. हर पति-पत्नी को अपने साथी का इसी तरह साथ निभाना चाहिए.

undefined

रिवाबा का जन्म 1990 में हुआ है. वे एक युवा नेता हैं और पार्टी को उनसे काफी उम्मीदें हैं. यही वजह है कि पार्टी ने उनपर भरोसा जताया है.

विज्ञापन
रजनीश आनंद

लेखक के बारे में

By रजनीश आनंद

राजनीति,सामाजिक, इतिहास, खेल और महिला संबंधी विषयों पर गहन लेखन किया है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में रुचि. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक. IM4Change, झारखंड सरकार तथा सेव द चिल्ड्रन के फेलो के रूप में कार्य किया है. पत्रकारिता के प्रति जुनून है. प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola