अदाणी मुद्दे पर राहुल गांधी आक्रामक, सदन में लहराया पोस्टर, PM मोदी पर लगाया गंभीर आरोप, बीजेपी का पलटवार

Updated:
विज्ञापन
अदाणी मुद्दे पर राहुल गांधी आक्रामक, सदन में लहराया पोस्टर, PM मोदी पर लगाया गंभीर आरोप, बीजेपी का पलटवार

राहुल गांधी ने संसद में सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुआ कहा, 2014 में नरेंद्र मोदी के दिल्ली के आने के बाद ऐसा ‘असली जादू’ हुआ कि आठ वर्षों के भीतर उद्योगपति गौतम अदाणी दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए.

विज्ञापन

अदाणी मामले को लेकर लोकसभा में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने जमकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा. राहुल गांधी ने तंज कसते हुए कहा, नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनते ही असली जादू हुआ. राहुल गांधी ने सदन में अदाणी को लेकर पर्चा भी लहराया. इधर राहुल गांधी के तंज पर बीजेपी ने भी तगड़ा पलटवार किया. भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा, राहुल गांधी ने पीएम मोदी के खिलाफ बेबुनियाद और शर्मनाक आरोप लगाया.

मोदी के सत्ता में आते ही हुआ जादू, अदाणी बने गये दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति : राहुल गांधी

राहुल गांधी ने संसद में सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुआ कहा, 2014 में नरेंद्र मोदी के दिल्ली के आने के बाद ऐसा ‘असली जादू’ हुआ कि आठ वर्षों के भीतर उद्योगपति गौतम अदाणी दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए. उन्होंने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए यह दावा भी किया कि मौजूदा सरकार के दौरान नियम बदलकर हवाई अड्डों के ठेके अदाणी समूह को दिए गए तथा प्रधानमंत्री के विदेश दौरों के बाद दूसरे देशों में भी इस उद्योगपति को कई व्यावसायिक ठेके मिले.

राहुल गांधी ने पीएम मोदी से पूछा- अदाणी कितनी बार आपके साथ की विदेश यात्रा

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री से सवाल किया, अदाणी जी आपके साथ कितनी बार विदेश गए? आपके विदेश जाने के बाद अदाणी जी कितनी बार वह देश गए? कितनी बार ऐसा हुआ कि किसी देश में आपके दौरे के बाद अडाणी को ठेका मिला? अदाणी जी ने पिछले 20 साल में भाजपा को कितना पैसा दिया? चुनावी बॉन्ड में कितना पैसा दिया?.

Also Read: Budget Session 2023: राहुल गांधी ने लोकसभा में पूछा सवाल, Adani के साथ PM का क्या रिश्ता?

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ बेबुनियाद, शर्मनाक आरोप लगाएं: रविशंकर प्रसाद

भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि उन्होंने संसद में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ बेबुनियाद, शर्मनाक और लापरवाही भरे आरोप लगाए. प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस खुद बड़े घोटालों में शामिल रही है, जिससे देश की छवि धूमिल हुई है.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola