Quad Meeting: इस कारण से रद्द हुई क्वाड देशों की बैठक, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे ऑस्ट्रेलिया का दौरा

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सिडनी में क्वाड नेताओं की बैठक रद्द होने के बावजूद अगले सप्ताह ऑस्ट्रेलिया की यात्रा करेंगे और वह उनका स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के ऑस्ट्रेलिया की अपनी यात्रा को स्थगित करने के बाद प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने 24 मई को सिडनी में होने वाली क्वाड नेताओं की बैठक को रद्द कर दिया है. इधर क्वाड बैठक रद्द होने के बाद बावजूद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी ऑस्ट्रेलियाई दौरा जारी रखेंगे.
पीएम मोदी के स्वागत के लिए तैयार ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सिडनी में क्वाड नेताओं की बैठक रद्द होने के बावजूद अगले सप्ताह ऑस्ट्रेलिया की यात्रा करेंगे और वह उनका स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति के ऑस्ट्रेलिया दौरा रद्द करने के बाद क्वाड नेताओं की बैठक स्थगित
गौरतलब है कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने देश को गंभीर आर्थिक संकट से बचाने पर ध्यान केंद्रित करने के मकसद से अपनी ऑस्ट्रेलिया यात्रा को स्थगित कर दिया है और इसलिए सिडनी में प्रस्तावित क्वाड देशों के नेताओं की बैठक रद्द कर दी गई है.
Also Read: दुनिया के सबसे ताकतवर मुल्क अमेरिका पर गहराया ऋण संकट, जो बाइडेन का G7 एशिया दौरा रद्द
क्वाड बैठक में इन दिग्गज नेताओं को होना था शामिल
क्वाड की बैठक में अल्बनीज, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा को शामिल होना था.
अल्बनीज ने पीएम मोदी की यात्रा को लेकर क्या कहा
ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री अल्बनीज ने ब्रिस्बेन में ‘एबीसी रेडियो’ से कहा, प्रधानमंत्री मोदी मेरे साथ द्विपक्षीय बैठक के लिए अगले सप्ताह यहां आयेंगे. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी व्यापारिक बैठकें भी करेंगे और सिडनी में ओलंपिक स्थल होमबश में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होंगे. उन्होंने कहा, मैं सिडनी में उनका स्वागत करने के लिए उत्सुक हूं.
अमेरिका पर मंडराया ऋण संकट
अमेरिका पर इन दिनों ऋण संकट मंडराने लगा है. इतिहास में पहली बार अमेरिकी ऋण अदायगी में चूक को रोकने के लिए बाइडन विपक्षी दल रिपब्लिकन पार्टी से इस मुद्दे पर चर्चा करने वाले हैं और उन्होंने अनिश्चितता एवं गंभीर व्यापक बातचीत का हवाला देते हुए अपनी ऑस्ट्रेलिया यात्रा रद्द करने का फैसला किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










