पंजाब चुनाव से पहले बढ़ी चन्नी की मुसीबत,अवैध बालू खनन केस में ED ने भतीजे भूपिंदर सिंह को किया गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Feb 2022 10:46 AM

विज्ञापन

Punjab Election 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव सिर पर है ओर सीएम चरणजीत सिंह चन्नी की मुसीबत कम होने का नाम ही नहीं ले रही है. ताजा मामला उनके भतीजे से जुड़ा है. दरअसल, अवैध बालू खनन मामले में ईडी ने चन्नी के भतीजे भुपिंदर सिंह हनी को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

Punjab Election 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव सिर पर है. ओर सीएम चरणजीत सिंह चन्नी की मुसीबत कम होने का नाम ही नहीं ले रही है. ताजा मामला उनके भतीजे से जुड़ा है. दरअसल, अवैध बालू खनन मामले में ईडी ने चन्नी के भतीजे भुपिंदर सिंह हनी को गिरफ्तार कर लिया है. भुपिंदर सिंह हनी पर अवैध बालू खनन में शामिल होने का आरोप है.

गौरतलब है कि अवैध बालू खनन मामले में ईडी ने पहले उनसे पूछताछ की. करीब 8 घंटे तक पूछताछ के बाद ईटी की टीम ने भुपिंदर सिंह हनी को गिरफ्तार किया. खबर है कि ईडी आज भुपिंदर सिंह हनी को जालंधर कोर्ट में पेश करेगी.

इससे करीब दो हफ्ते पहले ईडी की टीम सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के भतीजे भूपिंदर सिंह हनी के घर रेड भी किया था. इसके अलावा उनके दो सहयोगियों के ठिकानों पर भी ईईडी की टीम ने छापा मारा था. रेड में ईडी ने तीनों के पास से करोड़ों रुपये कैश बरामद हुए थे.

Posted by: Pritish Sahay

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola