2027 विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में AAP का जलवा: नगर निकाय चुनावों में दो सीटों पर कब्जा
अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के नेता, फोटो एक्स
Punjab Civic Body Polls: 2027 के विधानसभा चुनावों से ठीक पहले हुए नगर निकाय चुनावों में आम आदमी पार्टी (AAP) का जबरदस्त दबदबा देखने को मिला है. होशियारपुर और जलालाबाद में पार्टी ने बड़ी जीत हासिल की है.
Punjab Civic Body Polls: होशियारपुर नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए 50 में से 35 सीटों पर जीत दर्ज की है. इसके बाद कांग्रेस ने नौ सीटें और BJP ने तीन सीटें हासिल कीं. वहीं, शेष तीन सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की. इस चुनाव में होशियारपुर में कुल 60.5 प्रतिशत मतदान हुआ था. होशियारपुर में आम आदमी पार्टी के विधायक ब्रहम शंकर (जिम्पा) हैं.
सुखबीर बादल के गढ़ जलालाबाद में भी ‘आप’ की बड़ी जीत
आम आदमी पार्टी ने जलालाबाद नगर परिषद की 17 में से 12 सीटों पर भी जीत हासिल की है. पार्टी ने ‘X’ पर यह जानकारी साझा करते हुए बताया कि यह क्षेत्र कभी शिरोमणि अकाली दल (SAD) के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल का गढ़ माना जाता था.
Punjab: AAP sweeps Hoshiarpur, Jalalabad civic body polls
— ANI Digital (@ani_digital) July 5, 2026
Read @ANI Story |https://t.co/lMGHDC5ywj#AAP #Punjab #CivicBodyPolls pic.twitter.com/Qlj9e5dxpC
बदला राजनीतिक समीकरण
सुखबीर सिंह बादल ने 2017 के विधानसभा चुनावों में जलालाबाद सीट पर भगवंत मान को हराया था. इसके बाद 2022 के चुनावों में आम आदमी पार्टी के नेता जगदीप कंबोज ने एसएडी प्रमुख को 30,930 वोटों के अंतर से हराने में कामयाबी हासिल की थी. इससे पहले मई महीने में भी, आम आदमी पार्टी ने आठ नगर निगमों, 75 नगर परिषदों और 19 नगर पंचायतों के चुनावों में शानदार जीत हासिल की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए