ePaper

पंजाब विधानसभा चुनाव में भाजपा कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी, सीट बंटवारे पर फैसला जल्द

Updated at : 29 Dec 2021 2:19 PM (IST)
विज्ञापन
पंजाब विधानसभा चुनाव में भाजपा कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी,  सीट बंटवारे पर फैसला जल्द

भाजपा नेता सोम प्रकाश ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सीट बंटवारे के फार्मूले पर फैसले के लिए छह सदस्यीय समिति बनायी गयी है, जो आगे की रणनीति तय करेगी.

विज्ञापन

पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के लिए भाजपा का स्टैंड बिल्कुल साफ है, हम कैप्टन अमरिंदर सिंह (पंजाब लोक कांग्रेस प्रमुख) एवं सुखदेव एस ढींडसा (शिअद-संयुक्त प्रमुख) के साथ गठबंधन कर रहे हैं और हम पंजाब विधानसभा के सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे. यह बयान केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता सोम प्रकाश ने आज दिया.

उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सीट बंटवारे के फार्मूले पर चर्चा के लिए छह सदस्यीय समिति बनायी गयी है, जो आगे की रणनीति तय करेगी.

गौरतलब है कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पार्टी हाईकमान से नाराज होकर पार्टी छोड़ चुके हैं और उन्होंने अपनी एक अलग पार्टी बना ली है जो विधानसभा चुनाव में भाजपा के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ेगी.

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा, पंजाब लोक कांग्रेस और शिअद (संयुक्त) के बीच सीट बंटवारे का समझौता छह सदस्यीय कमेटी अगले दो-तीन दिनों में कर लेगी. अगर यह समिति फैसला नहीं कर पायी तो फिर वरिष्ठ नेता इस मसले पर फैसला करेंगे.

भाजपा नेता सोम प्रकाश ने आम आदमी पार्टी के आरोपों पर कहा कि आप को बेबुनियाद आरोप लगाने की आदत है. इससे पहले आप पंजाब के प्रमुख और संगरूर के सांसद भगवंत मान ने आरोप लगाया था कि उन्हें एक प्रस्ताव मिला लेकिन वे कोई सबूत नहीं दे सके. आम आदमी पार्टी चुनावी फायदे के लिए भाजपा पर विधायकों को खरीदने का आरोप लगा रही है.

गौरतलब है कि इस बार पंजाब विधानसभा का चुनाव काफी रोचक हो गया है, क्योंकि पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भाजपा के साथ हैं. आम आदमी पार्टी पंजाब में पूरा जोर लगा रही है और अरविंद केजरीवाल लगातार लोक लुभावन घोषणाएं कर रहे हैं.

वर्तमान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के रिश्ते भी सामान्य नहीं हैं. इन परिस्थितियों में चंडीगढ़ नगर निगम का चुनाव परिणाम अलग ही संकेत देता नजर आया है, जिसके बाद भाजपा जहां ज्यादा चौकस है, वहीं आम आदमी पार्टी उत्साह में है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola