Pune Porsche Car Crash: पुणे पोर्श कार हादसे के आरोपी की मां को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 01 Jun 2024 8:49 AM

विज्ञापन

Pune Porsche Accident | PTI

Pune Porsche Car Crash: पुणे पोर्श कार हादसे में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी की मां को गिरफ्तार किया है. जानें क्या लगा है उनपर आरोप

विज्ञापन

Pune Porsche Car Crash: पुणे पोर्श कार हादसे को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. मामले में क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग आरोपी की मां को भी गिरफ्तार कर लिया है. इस संबंध में जानकारी एक अधिकारी की ओर से दी गई है. आरोपी की मां को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा जिसपर बेटे के ब्लड सैंपल से ना केवल छेड़छाड़ करने का आरोप है बल्कि इसे बदलने का भी गंभीर आरोप उसपर लगाया गया है. मामले के तूल पकड़ने के बाद से आरोपी की मां फरार थी जिसे बाद में पुलिस ने ढूंढ निकाला.

शहर के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने शनिवार को मामले की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि दुर्घटना की जांच में यह पता चला है कि आरोपी के ब्लड सैंपल उसकी मां के सैंपल से बदले गए थे जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने दो दिन पहले एक स्थानीय अदालत में कहा था कि आरोपी के ब्लड के सैंपल एक महिला के रक्त के नमूने से बदले गए थे.

Read Also : Porsche Car Accident: कोर्ट ने आरोपी के पिता और दादा को पुलिस हिरासत में भेजा, 31 मई तक बढ़ी रिमांड

पिता और दादा पहले ही किए जा चुके हैं गिरफ्तार

आपको बता दें कि महाराष्ट्र के पुणे के कल्याणी नगर में 19 मई को ‘पोर्श’ कार के 17 वर्षीय ड्राइवर ने मोटरसाइकिल सवार दो सॉफ्टवेयर इंजीनियर को कथित रूप से टक्कर मार दी थी. इस हादसे में दोनों की मौत हो गयी थी. पुलिस की ओर से दावा किया गया था कि आरोपी नशे की हालत में कार ड्राइव कर रहा था. मामले के 17 वर्षीय आरोपी को एक सुधार गृह में भेजने का काम किया गया. वहीं आरोपी के पिता एवं रियल एस्टेट कारोबारी विशाल अग्रवाल और दादा सुरेंद्र अग्रवाल को परिवार के एक ड्राइवर का कथित तौर पर अपहरण करने और उस पर हादसे की जिम्मेदारी लेने का दबाव बनाने के मामले में गिरफ्तार किया गया.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola