'प्रियंका ने राहुल गांधी को नहीं बांधी राखी!' कांग्रेस ने किया BJP के दावे को खारिज, कहा- 'सभी परिवार नहीं...'
Published by : Pritish Sahay Updated At : 03 Sep 2023 8:19 PM
वीडियो में दावा किया जा रहा है कि वह प्रियंका गांधी ही थीं जिन्होंने राहुल गांधी को मोदी सरनेम मामले में माफी न मांगने की सलाह दी थी. इसके कारण ही राहुल गांधी की संसद सदस्यता चली गई थी. वीडियो में यह दावा किया जा रहा है कि सालों तक दरकिनार किए जाने के बाद यह प्रियंका गांधी की यह साजिश थी.
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के रिश्ते को लेकर बीजेपी ने अपने आधिकारि एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक वीडियो अपलोड किया है. वीडियो के जरिये बीजेपी ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के रिश्ते पर कटाक्ष करते हुए यह दर्शाने की कोशिश की है कि प्रियंका गांधी का इस्तेमाल किया जा रहा है. वीडियो के जरिये यह सवाल भी उठाया जा रहा है कि क्या राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का संबंध आम भाई बहन की तरह है या प्रियंका गांधी का इस्तेमाल राजनीतिक फायदे के लिए किया जा रहा है. वही, बीजेपी यह आरोप लगा रही है कि कांग्रेस राजनीतिक लाभ के लिए प्रियंका का शोषण कर रही है. पारिवारिक प्रतिद्वंद्विता के कारण प्रियंका गांधी को हाशिये पर डाला जा रहा है.
बीजेपी ने लगाया कांग्रेस पर आरोप
बीजेपी ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें दिख रहा है कि राहुल और प्रियंका गांधी आपस में हंसी मजाक कर रहे हैं, स्नेहपूर्ण बातचीत कर रहे हैं. दरअसल रविवार को बीजेपी ने जो वीडियो पोस्ट किया है उसमें यह दिखाने की कोशिश की गई है कि सार्वजनिक जीवन में दोनों अपने रिश्ते को सामान्य दर्शाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. जबकि वास्तविकता में ऐसा नहीं है. पोस्ट में दावा किया गया है कि ‘प्रियंका राहुल से तेज है लेकिन राहुल के इशारे पर ही पार्टी नाच रही है. सोनिया गांधी भी पूरी तरह राहुल गांधी के साथ हैं! घमंडिया गठबंधन की मीटिंग से प्रियंका का गायब होना यूं ही नहीं है!’…वीडियो में कहा गया है कि रक्षा बंधन पर भी, राहुल गांधी ने अपनी कलाई पर राखी नहीं पहनी थी.
वीडियो में दावा किया जा रहा है कि वह प्रियंका गांधी ही थीं जिन्होंने राहुल गांधी को मोदी सरनेम मामले में माफी न मांगने की सलाह दी थी. इसके कारण ही राहुल गांधी की संसद सदस्यता चली गई थी, उन्हें अपना सरकारी आवास भी खाली करना पड़ा था. वीडियो में यह दावा किया जा रहा है कि सालों तक दरकिनार किए जाने के बाद यह प्रियंका गांधी की यह साजिश थी. वहीं, कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने बीजेपी के दावों को सिरे से खारिज कर दिया है. उन्होंने इस दौरान बीजेपी पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि सभी परिवार एक जैसे नहीं होते जहां लोग भाग जाते हैं.
सुप्रिया श्रीनेत ने किया पलटवार
सुप्रिया श्रीनेत ने कहा है कि बीजेपी अपनी आंखों और दिमाग दोनों का इलाज कराएं. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने रक्षाबंधन के दिन राखी पहन रखी थी. उन्होंने कहा कि राहुल गाधी साल भर राखी रखते हैं. उन्होंने कहा कि रक्षा बंधन के मौके पर राहुल गांधी गृह लक्ष्मी योजना का शुभारंभ करने के लिए कर्नाटक में थे. उन्होंने कहा कि बीजेपी की ओर से यह दावा किए जाने के बाद कि प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी को राखी नहीं बांधी इसके जवाब में कई सोशल मीडिया में एक क्लिप साझा की गई जिसमें दिखाया गया है कि राहुल गांधी ने बंधी राखी दिखाई और इसके बारे में बात भी की.
इसी कड़ी में सुप्रिया श्रीनेत ने रक्षा बंधन पर राहुल गांधी को राखी बांधते हुए तस्वीरें साझा की, बल्कि एक पुराना वीडियो भी शेयर किया. श्रीनेत ने एक्स पर लिखा कि “भाजपाई चरणचंपकों, तुम्हारे आका परिवार छोड़ कर भाग गये इसका ये मतलब थोड़े है कि सारे परिवार ऐसे ही हैं! कभी मुद्दों पर भी बात कर लिया करो – अब कुंठित हो कर राहुल जी ने राखी नहीं बंधवाई झूठ प्रचारित कर रहे हो. दोनों भाई बहन ने तुम्हारी झूठ और नफरत के बाजार के खिलाफ जो जंग छेड़ी है उससे ये बौखलाहट स्वाभाविक है. चोमूओं आंख और दिमाग दोनों का इलाज कराओ, राहुल जी ने ना सिर्फ राखी बंधवाई बल्कि वो पूरे साल उस राखी को बांधे रखते हैं.
भाजपाई चरणचंपकों,
तुम्हारे आका परिवार छोड़ कर भाग गये इसका ये मतलब थोड़े है कि सारे परिवार ऐसे ही हैं!
कभी मुद्दों पर भी बात कर लिया करो – अब कुंठित हो कर राहुल जी ने राखी नहीं बँधवाई झूठ प्रचारित कर रहे हो.
दोनों भाई बहन ने तुम्हारी झूठ और नफ़रत के बाज़ार के ख़िलाफ़ जो जंग… pic.twitter.com/5WkkEu0jkH
— Supriya Shrinate (@SupriyaShrinate) September 3, 2023
बीजेपी की ओर से जारी वीडियो को लेकर शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भी बीजेपी पर पलटवार किया है. उन्होंने एक्स पर लिखा है कि बीजेपी हैंडल से ट्वीट किए गए इस वीडियो की भाषा और सामग्री से साफ पता चलता है कि इसकी स्क्रिप्ट सिली सोल्स प्रोडक्शन की ओर से लिखी गई है और फूलिश ट्रॉल्स कंपनी द्वारा निर्मित है. उन्होंने यह भी लिखा है कि सत्ता में बने रहने की अपनी हताशा के लिए भाजपा जिन नए स्तरों पर जा सकती है, उस पर अवश्य ही दया आनी चाहिए.
Also Read: एक देश, एक चुनाव के खिलाफ कांग्रेस.. राहुल गांधी का बड़ा बयान- भारतीय संघ समेत सभी राज्यों पर हमला
The language and the content of this video tweeted by BJP handle, clearly suggests that the script written by Silly Souls Production and produced by Foolish Trolls Company.
Must pity the new levels BJP can plumb to for their desperation to be in power. pic.twitter.com/4xq2ZHmfWu— Priyanka Chaturvedi🇮🇳 (@priyankac19) September 3, 2023
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










