तिहाड़ में कैदी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
दिल्ली के तिहाड़ जेल में कैदी के आत्महत्या करने की खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि 26 साल के कैदी जावेद ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली.
दिल्ली के तिहाड़ जेल में कैदी के आत्महत्या करने की खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि 26 साल के कैदी जावेद ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
22 मई को दोषी ठह���ाया गया था मृत कैदी जावेद
मृत कैदी जावेद को 22 कई को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश दक्षिण ने दोषी ठहराया था. जिसके बाद उसे जेल नंबर 8-9 में लाया गया था. कैदी की हत्या करने के मामले में अधिकारियों ने बताया कि कैदी की शिनाख्त जावेद के तौर पर की गई है और उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है. पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि सोमवार शाम करीब पांच बजे जावेद ने केंद्रीय जेल संख्या 8/9 के कॉमन टॉसलेट एरिया में फांसी लगा ली.
इससे पहले भी तिहाड़ में हो चुकी है ऐसी घटना
तिहाड़ जेल में आत्महत्या करने का मामला पहली बार नहीं हुआ है. इससे पहले भी ऐसी घटना हो चुकी है. पिछले साल जून में एक विचाराधीन कैदी ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए