Prayagraj Encounter : झारखंड के कुख्यात अपराधी छोटू सिंह का यूपी में एनकाउंटर, पुलिस को देखते ही AK-47 से करने लगा फायरिंग
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 07 Aug 2025 9:23 AM
Chottu-Singh-Encounter in UP
Prayagraj Encounter : प्रयागराज के पास एसटीएफ से मुठभेड़ में वांटेड अपराधी घायल हो गया. अपराधी का संबंध झारखंड से है. जानकारी के अनुसार, झारखंड के धनबाद का निवासी ‘हिस्ट्रीशीटर’ आशीष रंजन उर्फ ‘छोटू सिंह’ को मुठभेड़ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
Prayagraj Encounter : यूपी एसटीएफ ने प्रयागराज में बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात माफिया आशीष रंजन उर्फ छोटू सिंह को मुठभेड़ में पकड़ लिया. झारखंड निवासी छोटू कई हत्याओं और गंभीर मामलों में वांछित था. एसटीएफ को सूचना मिली थी कि वह प्रयागराज में बड़ी वारदात की फिराक में है. घेराबंदी के दौरान उसने पुलिस पर AK-47 से फायरिंग कर दी, जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया.
बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने के लिए प्रयागराज पहुंचा छोटू
जानकारी के अनुसार, प्रयागराज के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र स्थित शिवराजपुर चौराहे के पास गुरुवार को हत्या के कई मामलों में वांछित अपराधी एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में घायल हो गया. अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) अमिताभ यश ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि एसटीएफ को विश्वसनीय खुफिया जानकारी मिली थी कि झारखंड के धनबाद का निवासी ‘हिस्ट्रीशीटर’ अपने एक साथी के साथ किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने के लिए प्रयागराज जा रहा है.
उन्होंने बताया कि इस गोपनीय सूचना के आधार पर एसटीएफ की प्रयागराज इकाई की एक टीम आरोपी को पकड़ने के लिए शिवराजपुर चौराहे के पास पहुंची. इस दौरान अभियुक्त आशीष रंजन वहां से गुजरा एसटीएफ ने उसे ललकारा तो उसने एके-47 राइफल और 9 एमएम पिस्तौल से एसटीएफ टीम पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी. यश ने बताया कि इस गोलीबारी में एसटीएफ के तीन जवान जेपी राय, प्रभंजन और रोहित बाल-बाल बच गए. जवाबी गोलीबारी में रंजन को गोली लग गई. उसे तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया.
घटनास्थल से एक एके-47 राइफल, 9 एमएम पिस्तौल बरामद
अमिताभ यश ने बताया कि एसटीएफ ने घटनास्थल से एक एके-47 राइफल, 9 एमएम पिस्तौल, भारी मात्रा में कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की. आगे की कानूनी कार्यवाही और जांच जारी है.
झारखंड और बिहार में हत्या, रंगदारी के कई केस हैं छोटू सिंह पर
छोटू सिंह झारखंड और बिहार में हत्या, रंगदारी और आपराधिक साजिश के कई मामलों में वांछित है. उस पर विभिन्न राज्यों में गंभीर आरोप हैं और वह लंबे समय से पुलिस से फरार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










