Pratap Chandra Sarangi : मुकेश राजपूत बेहोश, प्रताप सारंगी के सिर से ज्यादा बहा खून, पीएम मोदी ने फोन पर बात की

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 19 Dec 2024 1:35 PM

विज्ञापन

प्रताप चंद्र सारंगी

Pratap Chandra Sarangi Health Updates : बीजेपी सांसद प्रताप चंद्र सारंगी संसद परिसर में हुए धक्का-मुक्की में घायल हो गए है. पीएम मोदी ने उनसे बात की है. डॉक्टरों ने उनकी सेहत का अपडेट दिया है.

विज्ञापन

Pratap Chandra Sarangi Health Updates : संसद परिसर में गुरुवार को कांग्रेस और बीजेपी सांसदों के बीच धक्का-मुक्की हो गई. इसमें बीजेपी के दो सांसद घायल हो गए. इन्हें दिल्ली के राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. यहां उनका इलाज चल रहा है. डॉक्टरों की टीम उनकी देखरेख कर रही है.

इस बीच, घायल सांसद प्रताप चंद्र सारंगी और मुकेश राजपूत से पीएम नरेंद्र मोदी ने फोन पर बात की है. कांग्रेस का आरोप है कि उन्हें सदन के अंदर जाने से रोका गया. वहीं, घायल सारंगी ने कहा,”राहुल गांधी ने धक्का दिया. इसके बाद एक सांसद मेरे ऊपर गिरे. इसमें मुझे चोट लग गई.”

कैसी है प्रताप चंद्र सारंगी की सेहत?

आरएमएल के एमएस डॉ. अजय शुक्ला ने बताया,”हम घायल सांसदों की स्थिति पर नजर रखे हुए हैं. उनके सेहत को स्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं. दोनों ही आईसीयू में हैं. सिर में चोट लगने के बाद मुकेश राजपूत बेहोश हो गए. उन्हें घबराहट और चक्कर आ रहे हैं. दोनों का बीपी बढ़ गया था. सारंगी जी का भी बहुत ज्यादा खून बह गया है. उनके सिर पर गहरा जख्म है. इसलिए उन्हें टांके लगाने पड़े. उनका एमआरआई अभी तक नहीं हुआ है. 8-10 लोग (डॉक्टरों की टीम) आईसीयू में हैं.”

राहुल गांधी ने पहले धक्का दिया: प्रहलाद जोशी

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा, ”लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी जो भी कह रहे हैं, वह पूरी तरह झूठ है. जब राहुल गांधी आए तो लोग उनके लिए रास्ता बना रहे थे. हमारे सांसद उन्हें रास्ता दे रहे थे, इसके बावजूद उन्होंने (राहुल गांधी ने) धक्का दिया. दोनों लोग (भाजपा सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत) घायल हैं.”

Read Also : Video : राहुल गांधी ने दिया धक्का, बीजेपी सांसद प्रताप चंद्र सारंगी को लगी चोट, अस्पताल में भर्ती

बीजेपी सांसदों ने धक्का दिया : मल्लिकार्जुन खरगे

इस बीच राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखा है. उन्होंने इसमें लिखा- मकर द्वार पर बीजेपी सांसदों ने उन्हें धक्का दिया. उनके घुटने में चोट लग गई. उन्होंने स्पीकर से घटना की जांच करने का आग्रह किया है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola