ePaper

भारत-चीन मामले में तोड़ मरोड़कर पेश किया गया पीएम मोदी का बयान : पीएमओ

Updated at : 20 Jun 2020 3:33 PM (IST)
विज्ञापन
भारत-चीन मामले में तोड़ मरोड़कर पेश किया गया पीएम मोदी का बयान : पीएमओ

pmo, pmo statement, pm modi, india china, india china border : प्रधानमंत्री कार्यालय ने पीएम के उस बयान पर स्पष्टीकरण जारी किया है, जिसमें कहा गया था कि 'चीन की सेना किसी भी भारतीय क्षेत्र में कब्जा नहीं की है और न ही घुसी है.' पीएमओ ने एक बयान जाकर कहा है कि पीएम मोदी के एक कथन को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है. जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है.

विज्ञापन

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री कार्यालय ने पीएम के उस बयान पर स्पष्टीकरण जारी किया है, जिसमें कहा गया था कि ‘चीन की सेना किसी भी भारतीय क्षेत्र में कब्जा नहीं की है और न ही घुसी है.’ पीएमओ ने एक बयान जाकर कहा है कि पीएम मोदी के एक कथन को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है. जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है.

समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार पीएमओ ने बयान जारी कर कहा है कि पीएम मोदी ने कल सर्वदलीय बैठक में जो चीन को लेकर बयान दिया था, वो 15 जून के संदर्भ में था, लेकिन उस बयान को ग़लत तरीके से तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है. वो भी ऐसे समय में जब हमारे देश के जवान सीमा पर इस मुश्किल घड़ी में तैनात हैं और अपना काम रहे हैं.

15 जून को चीन ने घुसपैठ की कोशिश की- पीएमओ ने अपने बयान में कहा है कि पीएम मोदी ने जो बयान दिया उसका संदर्भ 15 जून को गलवान में 20 जवान के शहादत से संदर्भित था. 15 जून को चीन ने गलवान घाटी में घुसपैठ करने की कोशिश की थी, लेकिन हमारे सैनिकों ने उनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने दिया.

Also Read: चीन मामले में कहां चूक हुई, जानकारी दें प्रधानमंत्री, मोदी की सर्वदलीय बैठक में सोनिया ने दागे कई सवाल

क्या कहा था पीएम ने– सर्वदलीय बैठक में पीएम मोदी ने कहा था कि भारत का न तो कोई जमीन का टुकड़ा किसी के पास है और न ही कोई सीमा पर घुसपैठ किया है. पीएम के इस टिप्पणी के बाद विपक्ष सरकार पर हमलावर हो गई और 20 सैनिकों के शहादत का कारण पूछने लगी.

Also Read: सर्वदलीय बैठक में RJD को नहीं बुलाये जाने पर संसद के सामने सांसदों ने जताया विरोध, सांसद मनोज झा ने PM मोदी को लिखा पत्र, कहा…

Posted By : Avinish Kumar Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola