PMGKAY Scheme: गरीबों को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, 80 करोड़ से अधिक लोगों को 6 महीने तक मिलेगा मुफ्त अनाज

Updated at : 27 Mar 2022 5:32 AM (IST)
विज्ञापन
PMGKAY Scheme: गरीबों को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, 80 करोड़ से अधिक लोगों को 6 महीने तक मिलेगा मुफ्त अनाज

PMGKAY Scheme पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना को 6 महीनों तक बढ़ा दिया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश के 80 करोड़ से अधिक लोग पहले की तरह इसका लाभ उठा सकेंगे.

विज्ञापन

PMGKAY Scheme पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना (PM Garib Kalyan Anna Yojana) को 6 महीनों तक बढ़ा दिया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारतवर्ष का सामर्थ्य देश के एक-एक नागरिक की शक्ति में समाहित है. इस शक्ति को और मजबूती देने के लिए सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को 6 महीने और बढ़ाकर सितंबर 2022 तक जारी रखने का निर्णय लिया है. पीएम मोदी ने कहा कि देश के 80 करोड़ से अधिक लोग पहले की तरह इसका लाभ उठा सकेंगे.

कोरोना काल में गरीबों को मदद मुहैया कराने के लिए शुरू की गई थी योजना

बता दें कि अभी तक पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना की आखिरी तारीख 31 मार्च 2022 थी. कोरोना काल में गरीबों को मदद मुहैया कराने के लिए इस योजना (PMGKAY Scheme) का एलान मार्च 2020 में किया गया था. पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना का उद्देश्य कोरोना महामारी द्वारा हुए तनाव को कम करना है. शुरुआत में पीएमजीकेएवाई स्कीम को अप्रैल-जून 2020 की अवधि के लिए लॉन्च किया गया था, लेकिन बाद में इसे 30 नवंबर तक बढ़ा दिया गया था. फिर इसे 31 मार्च 2022 तक बढ़ाया गया और अब इसे 30 सितंबर 2022 तक बढ़ाया जा रहा है.


80 करोड़ राशन कार्डधारकों को मिलता है फ्री राशन

इस स्कीम के तहत गरीबों को प्रति व्यक्ति 5 किलो खाद्यान्न मुफ्त मिलता है. कोरोना संक्रमण के बाद लॉकडाउन की वजह से रोजी-रोटी के लिए परेशान लोगों को सरकार ने मुफ्त राशन योजना शुरू की थी. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (Pradhan Mantri Garib Kalyan Anna Yojana) के तहत, सरकार नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट (NFSA) के तहत पहचान किए गए 80 करोड़ राशन कार्डधारकों को मुफ्त राशन दिया जाता है. मुफ्त राशन कार्डधारकों को राशन की दुकानों के जरिए उनको मिलने वाले सब्सिडी वाले अनाज के अलावा PMGKAY का राशन दिया जाता है. इससे पहले यूपी में योगी आदित्यनाथ ने सीएम पद की शपथ ग्रहण करने के दूसरी ही दिन यानी शनिवार को मुफ्त राशन योजना 3 महीने के लिए बढ़ाई है.

Also Read: Covid Vaccination: विदेश जाने के इच्छुक लोग पैसे दे लगवा सकेंगे बूस्टर डोज, सरकार से जल्द मिलेगी अनुमति!

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola