Lockdown in india: 'वाह शानदार', मोदी का योगासन इवांका ट्रंप को भाया
Author : Amitabh Kumar Published by : Prabhat Khabar Updated At : 01 Apr 2020 11:19 AM
कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान लोगों को फिट रहने के लिये प्रोत्साहित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi )द्वारा ट्विटर पर साझा किये गये योगासन (yoga) वीडियो की इवांका ट्रंप (Ivanka Trump) ने सराहना की.
Coronavirus outbreak: पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का खौफ साफ नजर आ रहा है. कई देशों ने इसके खतरे को कम करने के लिए लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है. भारत में भी लॉकडाउन चल रहा है जो 14 अप्रैल तक चलेगा. इसी बीच कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान लोगों को फिट रहने के लिये प्रोत्साहित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi )द्वारा ट्विटर पर साझा किये गये योगासन (yoga) वीडियो की इवांका ट्रंप (Ivanka Trump) ने सराहना की.
इवांका ट्रंप ने प्रशंसा करते हुए इसे ‘‘शानदार” बताया है. आपको बता दें कि इवांका ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी एवं उनकी वरिष्ठ सलाहकार हैं. मोदी ने ‘‘योग निद्रा” का वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया था, ‘‘ जब भी समय मिलता है, मैं हफ्ते में 1-2 बार योग निद्रा का अभ्यास अवश्य करता हूं. आगे उन्होंने कहा, ‘‘ इससे शरीर स्वस्थ और मन प्रसन्न रहता है, साथ ही यह तनाव और चिंता को भी कम करता है. इंटरनेट पर आपको योग निद्रा के कई वीडियो मिलेंगे. अंग्रेजी और हिन्दी में 1- 1वीडियो साझा कर रहा हूं.”
इवांका ने मोदी के वीडियो रिट्वीट करते हुए लिखा, ‘‘ यह शानदार है. शुक्रिया नरेंद्र मोदी.” यदि आपको याद हो तो इवांका अपने पिता डोनाल्ड ट्रंप के साथ फरवरी में भारत यात्रा पर भी आयी थी. अमेरिका में भारत के राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने ट्वीट किया, ‘‘ योग मन और शरीर के बीच तालमेल बनाने में मदद करता है. अलग रहने के इस दौर के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी योग के माध्यम से हमें एक साथ रहना और जागरूक रहना सीखा रहे हैं.”
कुछ अनुमानों के अनुसार, अमेरिका में करीब 30 लाख 60 हजार लोग योग का अभ्यास करते हैं. अमेरिका में भारतीय दूतावास ने भी सोमवार से नियमित रूप से आनलाइन योग कार्यक्रम शुरू किया है. सांसद टिम रेयान ने मंगलवार को कहा था कि लंबे समय से योग करने से उन्हें अपना मानसिक स्वास्थ्य बेहतर करने में मदद मिली है. जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के आंकड़ों के अनुसार अमेरिका में कोरोना वायरस से मृतकों की संख्या 4,076 तक पहुंच गयी है जो कि शनिवार को दर्ज की गयी संख्या से दोगुना है. शनिवार को मृतकों की संख्या 2,010 थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










