Rozgar Mela: पीएम मोदी ने 51000 लोगों को दिया नियुक्ति पत्र, यहां मिलेगी नौकरी

Updated:
विज्ञापन
Rozgar Mela: पीएम मोदी ने 51000 लोगों को दिया नियुक्ति पत्र, यहां मिलेगी नौकरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिन 51000 लोगों को नियुक्ति पत्र सौंपी है, वे सभी नए कर्मचारी डाक विभाग, भारतीय लेखा परीक्षा और लेखा विभाग, परमाणु ऊर्जा विभाग, राजस्व विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, रक्षा मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय सहित विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में अपनी सेवाएं देंगे.

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोजगार मेले का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उद्धाटन किया. उसके बाद उन्होंने सरकारी विभागों और संगठनों में नए भर्ती हुए कर्मचारियों को लगभग 51,000 नियुक्ति पत्र वितरित किया. इस मौके पर उन्होंने कहा, आज जिन अभ्यर्थियों को सरकारी सेवा के नियुक्ति पत्र मिले हैं उन सभी को बधाई. आप सभी ने कड़े परिश्रम के बाद यह सफलता हासिल की है. आपका चयन लाखों अभ्यर्थियों के बीच से किया गया है.

यहां मिलेगी नौकरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिन 51000 लोगों को नियुक्ति पत्र सौंपी है, वे सभी नए कर्मचारी डाक विभाग, भारतीय लेखा परीक्षा और लेखा विभाग, परमाणु ऊर्जा विभाग, राजस्व विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, रक्षा मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय सहित विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में अपनी सेवाएं देंगे.

देश की आधी आबादी को बहुत बड़ी ताकत मिली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोजगार मेले का उद्घाटन करने के बाद नये संसद भवन की चर्चा की. उन्होंने कहा, नारी शक्ति वंदन अधिनियम के रूप में देश की आधी आबादी को बहुत बड़ी ताकत मिली है. 30 वर्षों से महिला आरक्षण बिल का विषय लंबित था वह अब रिकॉर्ड वोटों के साथ दोनों सदनों से पास हुआ है. यह निर्णय देश की नई संसद के पहले सत्र में हुआ, नई संसद में देश के नए भविष्य की शुरुआत हुई. भारत की बेटियां स्पेस से स्पॉट तक अनेक नए कीर्तिमान बना रही हैं.

Also Read: पीएम मोदी गुजरात को देंगे बड़ी सौगात, 5200 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे

9 साल में सरकार ने नीतियों को मिशन मोड पर लागू किया

युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 9 साल में सरकार ने नीतियों को मिशन मोड पर लागू किया है. पिछले 9 वर्षों में, हमारी योजनाओं ने और भी बड़े लक्ष्यों को प्राप्त करने का मार्ग प्रशस्त किया है. हमारी नीतियां नई मानसिकता, मिशन मोड कार्यान्वयन और जन भागीदारी पर आधारित हैं. उन्होंने कहा, जब आप जैसे लाखों युवा सरकारी सेवाओं में आते हैं, तो नीतियों को लागू करने की गति और पैमाना भी बढ़ता है.

भारत की जीडीपी तेजी से बढ़ रही है : मोदी

रोजगार मेले को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, आज वैश्विक अर्थव्यवस्था में मुश्किलों के बीच भारत की जीडीपी तेजी से बढ़ रही है. हमारे उत्पादन और निर्यात में भारी वृद्धि हुई है. आज देश अपने आधुनिक बुनियादी ढांचे में जितना निवेश कर रहा है, उतना पहले कभी नहीं किया गया.

तकनीकी परिवर्तन शासन को आसान बना सकता है : मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, पिछले नौ वर्षों में, आपने देखा है कि कैसे तकनीकी परिवर्तन शासन को आसान बना सकता है. पहले लोग रेलवे स्टेशनों के बुकिंग काउंटरों पर कतारों में खड़े रहते थे. प्रौद्योगिकी ने इस समस्या पर काबू पा लिया है. आधार कार्ड, डिजिटल लॉकर और ईकेवाईसी ने दस्तावेजीकरण की जटिलता को समाप्त कर दिया है. प्रौद्योगिकी के साथ, भ्रष्टाचार कम हुआ है और विश्वसनीयता बढ़ी है.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola