Narendra Modi: रूस और ऑस्ट्रिया दौरा समाप्त कर दिल्ली लौटे पीएम मोदी
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 11 Jul 2024 8:58 AM
Narendra Modi
Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस और ऑस्ट्रिया की अपनी दो देशों की यात्रा संपन्न करने के बाद गुरुवार सुबह दिल्ली पहुंच गए हैं.
Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस और ऑस्ट्रिया की अपनी यात्रा पूरी करने के बाद बुधवार को स्वदेश के लिए रवाना हुए थे. प्रधानमंत्री मोदी ने इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के शीर्ष नेतृत्व से बातचीत की और द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की.
पीएम मोदी ने अपने दो दिवसीय दौरे के पहले चरण में रूस का किया था दौरा
पीएम मोदी इस यात्रा के दौरान सबसे पहले रूस गए, जहां उन्होंने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ 22वें भारत-रूस शिखर सम्मेलन में भाग लिया. प्रधानमंत्री मोदी को मंगलवार को पुतिन ने आधिकारिक रूप से ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू एपोसल’ पुरस्कार से सम्मानित किया. मोदी को दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने की दिशा में उनके योगदान के लिए इस सम्मान से नवाजा गया है.
रूस के बाद मोदी ने ऑस्ट्रिया की यात्रा की
प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ऑस्ट्रिया की मेरी यात्रा ऐतिहासिक और बेहद सार्थक रही है. हमारे देशों के बीच मित्रता में नयी ऊर्जा का संचार हुआ है. मुझे वियना में विविध कार्यक्रमों में भाग लेने की खुशी है. मोदी ने दोनों देशों में भारतीय समुदाय के लोगों को भी संबोधित किया.
Also Read: ‘भारत ने दुनिया को बुद्ध दिया, युद्ध नहीं’, ऑस्ट्रिया में बोले प्रधानमंत्री मोदी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










