जम्मू-कश्मीर के राजनीतिक नेताओं के साथ आज की बैठक महत्वपूर्ण कदम, पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा

Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : जम्मू कश्मीर (Jammu-Kashmir) के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की सर्वदलीय बैठक (All Party Meet) आज संपन्न हुई. बैठक में शामिल होने के लिए जम्मू-कश्मीर के नेता कल से ही दिल्ली पहुंच रहे थे. इस बैठक में चार पूर्व मुख्यमंत्रियों सहित 14 से ज्यादा नेताओं को आमंत्रित किया गया था. बैठक में जम्मू-कश्मीर के नेताओं ने पीएम मोदी के सामने पांच मांग रखी है.

विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के राजनीतिक नेताओं के साथ आज की बैठक महत्वपूर्ण कदम, पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा

जम्मू-कश्मीर के राजनीतिक नेताओं के साथ आज की बैठक महत्वपूर्ण कदम है. उक्त बातें पीएम नरेंद्र मोदी ने बैठक के बाद कहा. उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के विकास के लिए यह वार्ता जरूरी साबित होगी.

महबूबा ने पीएम मोदी के साथ बैठक में अलापा 370 का राग

पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक में भी आर्टिकल 370 का राग अलापा और कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोग 5 अगस्त 2019 के बाद बहुत मुश्किलों में हैं. वे गुस्से में हैं, परेशान हैं और भावनात्मक रूप से टूट चुके हैं. वे आर्टिकल 370 की बहाली चाहते हैं.

पीएम नरेंद्र मोदी के साथ बैठक में जम्मू-कश्मीर के नेताओं ने रखी ये पांच मांग

प्रधानमंत्री के साथ बैठक के बाद कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमने पीएम मोदी के सामने पांच मांग रखी, जिसमें जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देने, लोकतंत्र की बहाली के लिए अविलंब विधानसभा चुनाव कराने, कश्मीरी पंडितों का पुनर्वास, सभी राजनीतिक बंदियों की रिहाई और डोमिसाइल नियमों की मांग शामिल है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ जम्मू-कश्मीर के नेताओं की बैठक खत्म, कुछ देर में गुपकार नेता मीडिया को संबोधित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ जम्मू-कश्मीर के नेताओं की बैठक खत्म, कुछ देर में गुपकार नेता मीडिया को संबोधित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करेंगे गुपकार के नेता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करेंगे गुपकार के नेता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर जारी है जम्मू-कश्मीर के नेताओं की सर्वदलीय बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर जम्मू-कश्मीर के नेताओं की सर्वदलीय बैठक जारी है, इस बैठक में गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola