Corona Vaccine के लाभार्थियों से बात करेंगे PM Modi, जानेंगे उनके अनुभव

New Delhi, Sep 08 (ANI): Prime Minister, Narendra Modi addressing at the inauguration of the Patrika Gate in Jaipur, through video conferencing in New Delhi on Tuesday. (ANI Photo)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 22 जनवरी को वाराणसी में कोविड टीकाकरण (Corona vaccination program beneficiaries ) अभियान के लाभार्थियों और वैक्सीनेटरों (vaccinators) के साथ बातचीत करेंगे. इस दौरान प्रधानमंत्री से बातचीत में भाग लेने वाले अपने टीकाकरण का पहला अनुभव साझा करेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय ने यह जानकारी दी है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 22 जनवरी को वाराणसी में कोविड टीकाकरण अभियान के लाभार्थियों और वैक्सीनेटरों के साथ बातचीत करेंगे. इस दौरान प्रधानमंत्री से बातचीत में भाग लेने वाले अपने टीकाकरण का पहला अनुभव साझा करेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय ने यह जानकारी दी है.
इसके साथ ही इस कार्यक्रम के जरिये प्रधान मंत्री द्वारा वैज्ञानिकों, राजनीतिक नेताओं, अधिकारियों और अन्य स्टेकहोल्डर्स के साथ भी बातचीत करेंगे. इनके साथ ही बातचीत करने के बाद जिनके साथ निरंतर संवाद और चर्चा के बाद भारत लगातार दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए तैयार हो पाया है.
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के तहत भारत में बुधवार शाम 6 बजे तक कुल 7 लाख 86 हजार 842 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाया जा चुका है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार, बुधवार तक वैक्सीनेशन के बाद उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में 1-1 व्यक्ति को हॉस्पिटलाइज कराया गया, जो डिस्चार्ज हो चुके हैं. वहीं, दिल्ली में 4 में से 3 लोग डिस्चार्ज किये जा चुके हैं. जबकि, एक व्यक्ति को निगरानी में रखा गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कर्नाटक में दो में से एक व्यक्ति को डिस्चार्ज किया जा चुका है. वहीं, बंगाल में एक व्यक्ति को अभी भी निगरानी में रखा गया है.
वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, वैक्सीन की डोज लेने के बाद चार लोगों की मौत हो गयी. लेकिन, इसकी वजह टीकाकरण नहीं थी. इन सभी की मौत हृदय संबंधी समस्याओं के कारण हुई है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि वैक्सीनेशन के बाद अब तक गंभीर दुष्प्रभाव के एक भी मामले सामने नहीं आए हैं. इससे पहले 19 जनवरी को 1.77 लाख स्वास्थ्यकर्मियों को टीके लगाये गये थे. जबकि, 18 जनवरी को 1,48,266 लोगों को टीके लगे थे और इस दौरान 7 लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा था.
बता दें कि देशभर में कोरोना वायरस के खिलाफ वैक्सीनेशन अभियान जारी है. वैक्सीन के दूसरे चरण में 50 साल से ऊपर के लोगों को वैक्सीन की डोज लगायी जाएगी. इसी के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी टीका लगवाएंगे. इसके साथ ही आम लोगों में वैक्सीन के प्रति भरोसा जगाने के लिए मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यपालों समेत वीवीआईपी लोगों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा. बता दें कि 16 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण की शुरुआत की थी.
Posted By: Pawan Singh
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




