ePaper

Coronavirus Vaccination : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी लगवायेंगे वैक्सीन, मंत्रियों-मुख्यमंत्रियों और राज्यपालों समेत वीवीआईपी लोगों को भी लगाया जाएगा टीका

Updated at : 21 Jan 2021 4:01 PM (IST)
विज्ञापन
Coronavirus Vaccination : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी लगवायेंगे वैक्सीन, मंत्रियों-मुख्यमंत्रियों और राज्यपालों समेत वीवीआईपी लोगों को भी लगाया जाएगा टीका

Coronavirus Vaccination In India देशभर में कोरोना वायरस के खिलाफ वैक्सीनेशन अभियान जारी है. वैक्सीन के दूसरे चरण में 50 साल से ऊपर के लोगों को वैक्सीन की डोज लगायी जाएगी. इसी के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी टीका लगवाएंगे. इसके साथ ही आम लोगों में वैक्सीन के प्रति भरोसा जगाने के लिए मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यपालों समेत वीवीआईपी लोगों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा.

बता दें कि 16 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण की शुरुआत की थी. कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर भारत सरकार की रणनीति थी कि पहले फ्रंटलाइन वर्कर्स और 50 साल से कम उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी. ताकि जो लोग कोरोना से संघर्ष करने में सबसे आगे हैं, पहले उन्हें सुरक्षा मिले. पीएम मोदी से पहले कई देशों के नेताओं ने वैक्सीन की डोज ली है. इन नेताओं ने वैक्सीन इसलिए लगवाई ताकि देश के लोगों का वैक्सीन पर भरोसा जीत सके. साथ ही ये विश्वास दिला सकें कि कोरोना की वैक्सीन सुरक्षित है.

वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि सरकार चाहती है कि जिन लोगों के मन में दुष्प्रचार के कारण गलतफहमी हुई है, उनको भी वैक्सीन नहीं लेने के कारण कोई नुकसान नहीं होना चाहिए. दुर्भाग्य की बात है कि देश में कुछ लोग जानबूझकर केवल राजनीतिक कारणों से वैक्सीनेशन के खिलाफ दुष्प्रचार करते हैं. इससे समाज के एक छोटे वर्ग में वैक्सीन को लेकर झिझक पैदा हुई है.

कोरोना वायरस वैक्सीन को लेकर एक कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन ने कहा कि हमारे देश में कल तक करीब 8 लाख लोगों को टीका लग गया, उनमें गिनती के लोगों को साइड इफेक्ट हुए हैं जो साधारण तौर पर सामान्य वैक्सीन में होते हैं. वहीं, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि भारत में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले घटकर 1.92 लाख हुए. देश में फिलहाल रिकवरी रेट 96.75% है. भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 15,223 नए मामले सामने आए. देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 1,06,10,883 हो गई है. 151 नई मौतों के बाद कुल मरने वालों का आंकड़ा 1,52,869 हो गया है.

Also Read: Coronavirus Vaccination : वैक्सीन की डोज लेने के 16 घंटे बाद हुई हेल्थ वर्कर की मौत, आधिकारिक पुष्टि नहीं

Upload By Samir Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola