पीएम मोदी का फिल्मी अंदाज: कहा- भारत-इंडोनेशिया के मिलने से 'कुछ कुछ' नहीं, 'बहुत कुछ होता है'

Updated:
विज्ञापन
जकार्ता में एक कम्युनिटी इवेंट को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, फोटो एक्स

जकार्ता में एक कम्युनिटी इवेंट को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, फोटो एक्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में आयोजित एक भव्य कम्युनिटी इवेंट में भारतीय प्रवासियों को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने अपने चिरपरिचित अंदाज में बॉलीवुड के हवाले से दोनों देशों के रिश्तों की गहराई को बयां किया. उन्होंने कहा, "मैंने देखा है कि यहां बॉलीवुड का गाना 'कुछ कुछ होता है' बेहद लोकप्रिय है. आज मैंने राष्ट्रपति प्राबोवो से भी कहा कि जब भारत और इंडोनेशिया मिलकर आगे बढ़ते हैं, तो यह सिर्फ 'कुछ कुछ' तक सीमित नहीं रहता; बल्कि इससे 'बहुत कुछ है.

विज्ञापन

PM Modi Speech: पीएम मोदी ने इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान का जिक्र करते हुए कहा, "आज मुझे इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित होने का सौभाग्य मिला. यह सम्मान मेरा नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों और यहां रह रहे आप सभी प्रवासी भाई-बहनों का है. यह पुरस्कार दोनों देशों के बीच अटूट और गहरी दोस्ती का एक और जीवंत प्रतीक है." उन्होंने राष्ट्रपति प्राबोवो को भारत का सच्चा दोस्त बताते हुए इंडोनेशियाई जनता से मिले प्यार के लिए आभार जताया.

राष्ट्रपति प्राबोवो के बयान की तारीफ: "हम दोनों में एक ही DNA"

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो के पुराने बयान को याद करते हुए कहा, "माननीय राष्ट्रपति जी, आपने पहले भी कहा था और आज फिर दोहराया कि आपमें भारत का DNA है. आपकी इस बात पर आज भी सबसे जोरदार तालियां बजी हैं. आपके इस एक वाक्य ने करोड़ों भारतीयों के दिलों को छू लिया है." पीएम ने आगे जोड़ा कि यह DNA किसी प्रयोगशाला का नहीं, बल्कि आपसी भरोसे, साझा संस्कृति और सदियों पुरानी साझी विरासत से बना DNA है.


भौगोलिक रूप से भी हम पड़ोसी: केवल 150 किमी की दूरी

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और इंडोनेशिया सिर्फ दिल से ही करीब नहीं हैं, बल्कि हम पड़ोसी भी हैं. भारत के 'ग्रेट निकोबार द्वीप' और इंडोनेशिया के 'आचेह' प्रांत के बीच की दूरी महज 150 किलोमीटर है. इंडोनेशिया का यह इलाका भारत के किसी द्वीप के उतना ही करीब है, जितना भारत के अपने कुछ राज्य आपस में हैं।.

पीएम मोदी ने भारत की प्रगति की कहानी सुनाई

प्रधानमंत्री ने भारत में चल रही कल्याणकारी योजनाओं और बुनियादी ढांचे (इन्फ्रास्ट्रक्चर) के बारे में जानकारी दी.

स्टील इतना कि बन जाएं 40 एफिल टावर, भारत की नई रिफाइनरी पर बोले पीएम

पीएम मोदी ने बताया कि बीते 4 जुलाई को भारत ने एक विशाल रिफाइनरी का उद्घाटन किया है. इसका पैमाना बताते हुए उन्होंने कहा, "इसमें इतना स्टील लगा है कि उससे 40 नए एफिल टावर या 5 बुर्ज खलीफा खड़े किए जा सकते हैं. वहीं, इसमें इस्तेमाल हुई केबल की लंबाई इतनी है कि उससे पूरी पृथ्वी को दो बार लपेटा जा सकता है. आज भारत रिफाइनिंग क्षमता में दुनिया के टॉप 4 देशों में शामिल है."

कॉफी से भी कम दाम में जीवन बीमा

पीएम मोदी ने सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की तारीफ करते हुए कहा- 'प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना' के तहत मात्र 20 रुपये सालाना प्रीमियम पर 2 लाख का एक्सीडेंटल कवर मिल रहा है, जिससे 60 करोड़ लोग जुड़े हैं. वहीं, 'प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना' रोजाना सिर्फ 1.50 रुपये (एक कप कॉफी से भी कम) के प्रीमियम पर लाइफ इंश्योरेंस देती है.


विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola