ePaper

PM मोदी ने कहा, स्वदेशी विमान खरीद का फैसला रक्षा क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों को बल देगा

Updated at : 02 Mar 2023 10:42 AM (IST)
विज्ञापन
PM मोदी ने कहा, स्वदेशी विमान खरीद का फैसला रक्षा क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों को बल देगा

PM मोदी ने वायुसेना के लिए 70 स्वदेशी विमान की खरीद संबंधी केंद्रीय मंत्रिमंडल के फैसले को महत्वपूर्ण करार देते हुए कहा कि यह रक्षा क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जारी प्रयासों को बल देगा.

विज्ञापन

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वायुसेना के लिए 70 स्वदेशी विमान की खरीद संबंधी केंद्रीय मंत्रिमंडल के फैसले को बृहस्पतिवार को महत्वपूर्ण करार देते हुए कहा कि यह रक्षा क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जारी प्रयासों को बल देगा.

पीएम मोदी का ट्वीट

उल्लेखनीय है कि पीएम मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में भारतीय वायुसेना के लिए 6828.36 करोड़ रुपये की लागत से हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) से 70 एचटीटी-40 बेसिक ट्रेनर विमान की खरीद को मंजूरी दी गई थी. इन विमान की आपूर्ति छह वर्ष की अवधि में की जाएगी. पीएम मोदी ने एक ट्वीट में कहा, यह एक महत्वपूर्ण सुरक्षा संबंधी मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीएस) निर्णय है, जो हमारे रक्षा क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जारी प्रयासों को बल देगा और जीवंत सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र को भी लाभान्वित करेगा.

सुरक्षा मामलों की समिति के अध्यक्ष पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नौसेना के लिए लार्सेन एंड टूब्रो से तीन प्रशिक्षण पोतों की खरीद को सीसीएस द्वारा स्वीकृति दिए जाने पर कहा कि यह निर्णय नौसेना की प्रशिक्षण आवश्यकताओं को पूरा करेगा और उसे और मजबूत बनाएगा. देश में ही निर्मित और विकसित इन पोतों की पहली खेप 2026 में मिलेगी. पीएम मोदी सुरक्षा मामलों की समिति के अध्यक्ष हैं. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस समिति के सदस्य हैं.

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola