PM Modi in Russia: पीएम मोदी को मिला रूस का सर्वोच्च सम्मान, ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू से हुए सम्मानित
Published by : Pritish Sahay Updated At : 09 Jul 2024 7:37 PM
PM Modi in Russia | PTI
PM Modi in Russia: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रूस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल से सम्मानित किया. पीएम मोदी दो दिवसीय रूस की यात्रा पर हैं.
PM Modi in Russia: मंगलवार को राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रूस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल से सम्मानित किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय रूस दौरे पर मॉस्को में हैं. रूस में पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया गया. एयरपोर्ट पर पीएम मोदी के स्वागत के लिए रूस के पहले डिप्टी पीएम डेनिस मंटुरोव खुद पहुंचे थे. पीएम मोदी का स्वागत में एयरपोर्ट पर रेड कार्पेट बिछाया गया था. पीएम मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर से भी सम्मानित किया गया.
पुतिन ने गले लगकर किया पीएम मोदी का स्वागत
इससे पहले राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रूस में जोरदार स्वागत किया. पुतिन ने गले लगाकर पीएम मोदी का आवभगत की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच कई अहम मुद्दों पर आज यानी मंगलवार को चर्चा हुई. पीएम मोदी ने आतंकवाद के मुद्दे पर रूस के राष्ट्रपति से बात की और कहा कि भारत बीते 40 सालों के आतंकवाद का दंश झेल रहा है. मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं सभी प्रकार के आतंकवाद की कड़ी निंदा करता हूं.
बम, बंदूकों और गोलियों के बीच शांति वार्ता सफल नहीं होती
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुलाकात के दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से कहा कि बम, बंदूकों और गोलियों के बीच शांति वार्ता सफल नहीं होती और किसी संघर्ष का कोई समाधान युद्धक्षेत्र में संभव नहीं है. दोनों नेताओं ने यूक्रेन संघर्ष को लेकर भी बातचीत की. मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने पुतिन और वैश्विक समुदाय को आश्वासन दिया कि भारत शांति के पक्ष में है और यूक्रेन में संघर्ष समाप्त करने में योगदान करने को तैयार है. उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी के लिए उज्ज्वल भविष्य के नाते शांति बेहद जरूरी है. बम, बंदूकों और गोलियों के बीच शांति वार्ता सफल नहीं होती. भाषा इनपुट के साथ
Also Read: Kathua Terror Attack के बाद फिर हमले की फिराक में थे आतंकी, IED धमाके की रच रहे थे साजिश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










