PM Modi New Year Gift 2025: नये साल में पूरा होगा घर का सपना, 3 जनवरी को पीएम मोदी सौंपेंगे फ्लैटों की चाबियां

Published by : Pritish Sahay Updated At : 01 Jan 2025 7:25 AM

विज्ञापन

PM Modi

PM Modi New Year Gift 2025: नये साल के मौके पर दिल्ली के लोगों को पीएम मोदी बड़ी सौगात देने वाले हैं. पीएम मोदी उन्हें नए घर की चाबी सौंपेंगे. योजना का लाभ करीब 1500 परिवारों को मिलेगा.  पीएम मोदी 3 जनवरी को झुग्गी में रहने वाले लोगों को नए फ्लैटों की सौगात देने वाले हैं. फ्लैटों का निर्माण जहां झुग्गियां, वहां घर योजना के तहत किया गया है.

विज्ञापन

PM Modi New Year Gift 2025: नए साल के मौके पर पीएम मोदी गरीब और झुग्गियों में रहने वाले लोगों को बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं.  3 जनवरी को अशोक विहार में झुग्गियों में रहने वाले लोगों को पीएम मोदी नयी फ्लैट की सौगात देने जा रहे हैं. झुग्गी में रहने वाले परिवारों के बीच पीएम मोदी तीन जनवरी को 1645 नए फ्लैटों की चाबियां सौंपेंगे. इन फ्लैटों का निर्माण डीडीए की ओर से जहां झुग्गी, वहां घर योजना के तहत किया गया है.  दिल्ली के अशोक विहार में स्वाभिमान फ्लैट्स के नाम से 1645 नए मकान बनाए गए है. इन्हें झुग्गियों में रहने वाले लोगों को सौंपा जाएगा.

सच होगा पक्के मकान का सपना

केंद्र सरकार की इस योजना के तहत झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों को पक्के मकान देना है. इसका मकसद है कि झुग्गियों में रहने वाले लोग बेहतर जीवन जी सकें. बता दें, केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 और वित्त वर्ष 2028-29 के बीच प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत अतिरिक्त दो करोड़ आवास गरीब लोगों को मुहैया कराएगी.

2022 में पीएम मोदी ने दिया था 575 फ्लैटों का तोहफा

इससे पहले साल 2022 में पीएम मोदी ने दिल्ली के लोगों को 575 फ्लैटों का तोहफा दिया था. विज्ञान भवन आयोजित एक कार्यक्रम में पीएम मोदी ने लोगों को फ्लैट की चाबियां और घर के कागजात सौंपे थे.

दिल्ली में 2025 में विधानसभा चुनाव

बता दें, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में होने वाला है. राजनीतिक दल जोर-शोर से इसकी तैयारी में लगे हैं. चुनाव में बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच कड़ा मुकाबला होने के आसार है. ऐसे में दोनों दल नई-नई योजना का ऐलान कर रहे हैं. बीते दिनों आम आदमी पार्टी ने पंडितों के लिए 18000 रुपये मासिक देने की घोषणा की थी.

Also Read: LG vs CM Atishi: सीएम आतिशी के पत्र का LG ने दिया जवाब, कहा- धार्मिक स्थलों को लेकर ऐसा कोई आदेश दिया ही नहीं

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola