LG vs CM Atishi: सीएम आतिशी के पत्र का LG ने दिया जवाब, कहा- धार्मिक स्थलों को लेकर ऐसा कोई आदेश दिया ही नहीं

Published by : Pritish Sahay Updated At : 31 Dec 2024 8:37 PM

विज्ञापन

LG vs CM Atishi

LG vs CM Atishi: दिल्ली की सीएम आतिशी ने धार्मिक स्थलों को गिराने के धार्मिक समिति के आदेश के खिलाफ एलजी वीके सक्सेना को पत्र लिखा. आतिशी ने कहा कि इससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती है. वहीं एलजी ने इसके जवाब में पत्र लिखकर कहा कि ऐसा कोई आदेश दिया ही नहीं है.

विज्ञापन

LG vs CM Atishi: दिल्ली की सीएम आतिशी के पत्र पर एलजी सचिवालय ने जवाब दिया है. सचिवालय ने अपने पत्र में कहा है कि “न तो कोई मंदिर, मस्जिद, चर्च या कोई अन्य पूजा स्थल को तोड़ा या ध्वस्त किया जा रहा है, और न ही इससे मतलब की कोई फाइल आई है. एलजी वीके सक्सेना की ओर से लिखे पत्र में कहा गया है कि सीएम अपने और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल की विफलताओं से ध्यान भटकाने के लिए घटिया राजनीति कर रही हैं. पत्र में यह भी लिखा गया है कि यदि ऐसा है तो पुलिस को उन ताकतों के खिलाफ अतिरिक्त निगरानी रखने के सख्त निर्देश दिए गए है, जो राजनीतिक लाभ के लिए जानबूझकर बर्बरता कर सकते हैं. निर्देशों का सख्ती से पालन किया जा रहा है, जैसा कि हाल ही में क्रिसमस समारोह के दौरान देखा गया था कोई अप्रिय घटना नहीं देखी गई.”

सीएम आतिशी एलजी वीके सक्सेना को लिखा था पत्र

इससे पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना को पत्र लिखा था. आतिशी ने लिखा था कि मंदिरों और बौद्ध संरचनाओं को ध्वस्त करने से लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है. सीएम आतिशी ने कहा है कि एलजी साहब के आदेशानुसार मंदिरों और बौद्ध धार्मिक स्थलों को तोड़ने के निर्देश दिए गए हैं. सीएम आतिशी ने दावा किया है कि धार्मिक कमेटी ने बिना मुख्यमंत्री को दिखाए धार्मिक स्थल तोड़ने की फाइल एलजी को भेजी है.

दिल्ली LG ने पहले भी लिखा था सीएम आतिशी को पत्र

दिल्ली के एलजी और सीएम आतिशी के बीच पत्र के जरिये आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है. इससे पहले दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने आतिशी को अस्थायी सीएम कहने पर आपत्ति जताई थी. एलजी ने पत्र में लिखा था कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की ओर से मीडिया के सामने सीएम आतिशी को अस्थायी मुख्यमंत्री कहा है. एलजी सक्सेना ने कहा इससे मेरी भावनाएं आहत हुई हैं. यह न केवल आपका अपमान था, बल्कि आपकी नियोक्ता महामहिम भारत की राष्ट्रपति और उनके प्रतिनिधि के रूप में मेरा भी अपमान था.

Also Read: संदीप दीक्षित का बड़ा हमला, कहा- ‘केजरीवाल आदतन झूठे, आतिशी और संजय सिंह पर करूंगा मानहानि का मुकदमा’

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola