संदीप दीक्षित का बड़ा हमला, कहा- 'केजरीवाल आदतन झूठे, आतिशी और संजय सिंह पर करूंगा मानहानि का मुकदमा'
Published by : Pritish Sahay Updated At : 31 Dec 2024 8:36 PM
Delhi Assembly Election 2025 : संदीप दीक्षित का AAP पर बड़ा हमला
Delhi Assembly Election 2025: संदीप दीक्षित ने आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर हमला करते हुए कहा कि 'अरविंद केजरीवाल कैसे आम आदमी हैं जो इतने आलीशान घर में रहते हैं? उसके आवास में एक मिनी बार है. यह अनैतिक है और सरकार के पैसे का दुरुपयोग है. दीक्षित ने सीएम आतिशी और आप नेता संजय सिंह पर 10 करोड़ रुपये का मानहानि करने की बात कही है.
Delhi Assembly Election 2025: कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी के खिलाफ बड़ा हमला बोला है. उन्होंने दिल्ली के पूर्व सीएम और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को आदतन झूठा कहा है. दीक्षित ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री आतिशी और आप सांसद संजय सिंह पर वो मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि आतिशी और सिंह ने उन पर भारतीय जनता पार्टी से पैसे लेने के झूठे आरोप लगाए हैं. दीक्षित ने कहा कि वो दोनों पर 10 करोड़ रुपये का मानहानि का दावा करेंगे. यह राशि मिलने पर पांच करोड़ रुपये यमुना नदी की सफाई और पांच करोड़ रुपये प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए दान कर देंगे.
आतिशी के खिलाफ सिविल और क्रिमिनल केस करेंगे दीक्षित
नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने कहा है कि बीते दिनों सीएम आतिशी और संजय सिंह मीडिया से बात करते हुए कहा था कि उन्हें बीजेपी से करोड़ों रुपये नकद मिल रहे हैं. दीक्षित ने कहा वो उन दोनों के खिलाफ सिविल और क्रिमिनल केस दर्ज करेंगे.
कैसे आम आदमी है अरविंद केजरीवाल- संदीप दीक्षित
संदीप दीक्षित ने आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर हमला करते हुए कहा कि ‘अरविंद केजरीवाल कैसे आम आदमी हैं जो इतने आलीशान घर में रहते हैं? उसके आवास में एक मिनी बार है. यह अनैतिक है और सरकार के पैसे का दुरुपयोग है. अरविंद केजरीवाल अय्याशी के लिए सीएम बने हैं. उन्होंने पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना पहले क्यों लागू नहीं की? AAP को ग्रंथी और पुजारियों की मदद की कोई परवाह नहीं है, उन्हें सिर्फ वोट चाहिए. दीक्षित ने कहा कि डॉक्टरों का कहना है कि दिल्लीवासियों का जीवन प्रदूषित हवा के कारण 5 से 6 साल कम हो रहा है. इसके अलावा जीवनदायिनी यमुना इतनी प्रदूषित हो चुकी है कि लोग अब उसे छू भी नहीं सकते. अरविंद केजरीवाल चुनाव जीतने के लिए कुछ भी कह सकते हैं.’
संदीप दीक्षित ने कहा- आदतन झूठे हैं अरविंद केजरीवाल
संदीप दीक्षित ने मीडिया से बात करते हुए दावा किया कि आप नेता अरविंद केजरीवाल पैथोलॉजिकल लायर यानी आदतन झूठे हैं. दीक्षित ने कहा कि बीते 13 सालों से केजरीवाल ने जितने आरोप लगाए या दावे किए उन्हें न तो वे पूरा कर पाये और न ही साबित कर सके. नयी दीक्षित ने कहा कि केजरीवाल ने उनकी दिवंगत मां और पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित पर भी बेबुनियाद आरोप लगाकर उन्हें बदनाम किया है, अपने आरोपों का केजरीवाल एक भी सबूत नहीं दे सके हैं. पिछले 10 से 12 सालों से केजरीवाल ने कांग्रेस, मुझे और मेरे परिवार को निशाना बना रहे हैं.
Also Read: Delhi Election 2025: 12 सालों में कैसे AAP बनी राष्ट्रीय पार्टी? कैसा रहा है अब तक का सफर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










