सरकारी विभागों में हुई बंपर भर्ती, PM Modi ने बांटे 71 हजार अप्वाइंटमेंट लेटर

Updated:
विज्ञापन
सरकारी विभागों में हुई बंपर भर्ती, PM Modi ने बांटे 71 हजार अप्वाइंटमेंट लेटर

भारत जैसे युवा देश में हमारे करोड़ों नौजवान इस राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत हैं. अपने युवाओं की प्रतिभा और ऊर्जा, राष्ट्र निर्माण में ज्यादा से ज्यादा उपयोग में आए, इसे केंद्र सरकार सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कही ये बात

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘रोज़गार मेला’ कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हिस्सा लिया.प्रधानमंत्री ने बटन दबाकर 71 हज़ार से ज्यादा नव नियुक्त कर्मियों को अप्वाइंटमेंट लेटर वितरित किये. इस अवर पर पीएम मोदी ने कहा कि आज का ये विशाल रोज़गार मेला दिखाता है कि सरकार किस तरह सरकारी नौकरी देने के लिए मिशन मोड में काम कर रही है.


10 लाख कर्मियों के लिए भर्ती अभियान ‘‘रोजगार मेला”

पीएम मोदी ने आगे कहा कि भारत जैसे युवा देश में हमारे करोड़ों नौजवान इस राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत हैं. अपने युवाओं की प्रतिभा और ऊर्जा, राष्ट्र निर्माण में ज्यादा से ज्यादा उपयोग में आए, इसे केंद्र सरकार सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है. उन्होंने कहा कि भारत आज सर्विस निर्यात के मामले में विश्व की एक बड़ी शक्ति बन गया है। अब एक्सपर्ट भरोसा जता रहे हैं कि भारत विश्व का मैन्युफैक्चरिंग पावर हाउस भी बनेगा.

किस पोस्ट पर नियुक्ति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत बताया और कहा कि युवाओं की प्रतिभा और उनकी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में ज्यादा से ज्यादा उपयोग में आये, इसे केंद्र सरकार सर्वोच्च प्राथमिकता देने में जुटी हुई है. यहां चर्चा कर दें कि प्रधानमंत्री ने इससे पहले अक्टूबर महीने में ‘‘रोजगार मेला” की शुरुआत की थी. पिछली बार जिन श्रेणियों में युवाओं को नियुक्ति दी गयी थी, उनके अतिरिक्त इस बार टीचर, प्रोफेसर, नर्स, नर्सिंग अधिकारी, डॉक्टर, फार्मासिस्ट, रेडियाग्राफर और अन्य तकनीकी और पैरा मेडिकल पदों पर भी युवाओं की नियुक्ति होगी.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola