ग्लोबल लीडर्स सर्वे में पीएम मोदी का बजा डंका, बाइडेन-सुनक समेत कई दिग्गजों को छोड़ा पीछे दुनिया में नंबर वन
Published by : Pritish Sahay Updated At : 03 Feb 2023 8:28 PM
Ahmedabad: Prime Minister Narendra Modi speaks with media after casting his vote at a polling booth during the second and final phase of Gujarat Assembly elections, at Ranip area in Ahmedabad, Monday, Dec. 5, 2022. (PTI Photo)(PTI12_05_2022_000027A)
ग्लोबल लीडर्स सर्वे: पीएम मोदी ने दुनिया के कई देशों के दिग्गज नेताओं को पीछे छोड़ दिया है. इन नेताओं में अमेरिका के राष्ट्रपति और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री भी शामिल हैं, जो लोकप्रियता के मामले में पीएम मोदी से पिछड़ गये हैं.
ग्लोबल लीडर्स सर्वे: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के नंबर वन नेता है. उनकी लोकप्रियता दुनिया में सबसे ज्यादा है. पीएम मोदी का डंका भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में बज रहा है. उनकी लोकप्रियता दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है. यह बात बिजनेस इंटेलिजेंस कंपनी मॉर्निंग कंसल्ट के एक सर्वे में आयी है, जहां पीएम मोदी ने दुनिया के कई देशों के दिग्गज नेताओं को पीछे छोड़ दिया है. इन नेताओं में अमेरिका के राष्ट्रपति और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री भी शामिल हैं, जो लोकप्रियता के मामले में पीएम मोदी से पिछड़ गये हैं.
नंबर वन पर हैं पीएम मोदी: गौरतलब है कि बिजनेस इंटेलिजेंस कंपनी मॉर्निंग कंसल्ट की ओर से कुछ दिन पहले कराये गये सर्वे के बाद दुनिया के नेताओं को रेटिंग दी गई है. इस सर्वे में सभी ने पीएम मोदी को दुनिया का सबसे प्रभावशाली नेता माना है. वहीं पीएम मोदी के बाद दूसरे नंबर पर मेक्सिको के राष्ट्रपति लोपेज ओब्रेडोर हैं. इस सर्वे में संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और यूनाइटेड किंगडम के पीएम ऋषि सनक समेत दुनिया के 22 देशों के नेताओं को शामिल किया गया था.
पीएम मोदी की 78 फीसदी है अप्रूवल रेटिंग: बिजनेस इंटेलिजेंस कंपनी मॉर्निंग कंसल्टकी रेटिंग में पीएम मोदी की रेटिंग दुनिया में सबसे ज्यादा है. इस लिस्ट में पीएम मोदी को 78 फीसदी की अप्रूवल रेटिंग मिली है. उनके आसपास भी दुनिया का कोई नेता नहीं टिकता. दूसरे नंबर पर रहे मेक्सिको के राष्ट्रपति लोपेज ओब्रेडोर की अप्रूवल रेटिंग 68 फीसदी है. वहीं, तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के पीएम ल्बानीज हैं, उनकी रेटिंग 58 फीसदी है. जबकि, चौथे नंबर पर 52 फीसदी रेटिंग के साथ इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी हैं.
Global Leader Approval: *Among all adults
Modi: 78%
López Obrador: 68%
Albanese: 58%
Meloni: 52%
Lula da Silva: 50%
Biden: 40%
Trudeau: 40%
Sánchez: 36%
Scholz: 32%
Sunak: 30%
Macron: 29%
Yoon: 23%
Kishida: 21%
*Updated 01/31/23https://t.co/Z31xNcDhTg pic.twitter.com/rxahbUCB0x— Morning Consult (@MorningConsult) February 2, 2023
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










