PM Modi Interview : 'टीएमसी लड़ रही है अस्तित्व की लड़ाई, बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट होगा पश्चिम बंगाल', बोले पीएम मोदी

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 28 May 2024 12:45 PM

विज्ञापन

Prime Minister Narendra Modi

PM Modi Interview : लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने न्यूज एजेंसी एएनआई को इंटरव्यू दिया है. जानें उन्होंने ममता बनर्जी को लेकर क्या कहा

विज्ञापन

PM Modi Interview : लोकसभा चुनाव के सातवें चरण का मतदान एक जून को होना है. इस बीच पीएम मोदी ने न्यूज एजेंसी एएनआई को इंटरव्यू दिया है जिसमें उन्होंने कई मुद्दों पर बात की है. पीएम मोदी ने सीएम अरविंद केजरीवाल की जमानत से लेकर न्यायपालिका पर ममता की टिप्पणी तक हर सवाल का जवाब दिया. यही नहीं प्रधानमंत्री ने ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक के साथ उनके रिश्ते, कश्मीर में रिकॉर्ड मतदान पर भी बात की.

  • इंटरव्यू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ओडिशा का भाग्य बदलने जा रहा है. वहां सरकार बदल रही है. मैंने कहा है कि वर्तमान ओडिशा सरकार की 4 जून को चली जाएगी और 10 जून को बीजेपी का मुख्यमंत्री ओडिशा में शपथ लेगा.
  • मुसलमानों के लिए OBC कोटा पर कलकत्ता HC के आदेश और उसके बाद HC के आदेश पर ममता बनर्जी की प्रतिक्रिया का जिक्र इंटरव्यू के दौरान किया. उन्होंने कहा कि जब (कलकत्ता) हाई कोर्ट का फैसला आया तो यह स्पष्ट हो गया कि बड़ा फर्जीवाड़ा चल रहा था, लेकिन इससे भी अधिक दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि वोट बैंक की राजनीति के लिए अब वे न्यायपालिका का भी दुरुपयोग करने में लग गए हैं. यह बात किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं की जा सकती है.

    Read Also : ‘ वोट बैंक की गुलामी..वहां जाकर मुजरा भी करना हो तो करे..’ पीएम मोदी पटना में विपक्ष पर जमकर बरसे..
  • इंटरव्यू के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जहां तक मोदी का सवाल है मैं तो पिछले 24 साल से गालियां खा रहा हूं और गाली प्रूफ हो चुका हूं. उन्होंने कहा कि मौत का सौदागर और गंदी नाली का कीड़ा किसने कहा था? विपक्ष के लोगों का मानना है कि गालियां देने का हक उनका ही है. वे इतने हताश-निराश हो गए हैं कि अपशब्द कह रहे हैं.
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बंगाल के चुनाव में टीएमसी अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है. इस बार पूरे देश में बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट कोई पश्चिम बंगाल होने वाला है. बीजेपी को सबसे ज्यादा सफलता पश्चिम बंगाल में मिलती नजर आने वाली है. बंगाल का चुनाव एक तरफा है.
  • दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आरोप ‘पीएम मोदी तय करते हैं कि कौन जेल जाएगा’ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बात की. उन्होंने कहा कि अच्छा होगा कि ये लोग संविधान पढ़ लें, देश के कानून पढ़ने का काम करें, मुझे किसी को कुछ कहने की आवश्यकता नहीं है. विपक्ष के इस आरोप पर कि पीएम मोदी आरक्षण खत्म कर देंगे पर, उन्होंने कहा कि विपक्ष ने ये पाप किया है. मैं उसके खिलाफ बोल रहा हूं और यही वजह है कि उन्हें झूठ बोलने के लिए ऐसी चीजों का सहारा लेना पड़ रहा है.
विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola