ePaper

अटल टनल में फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी और बेवजह घूमने पर लगी रोक

Updated at : 07 Oct 2020 5:28 PM (IST)
विज्ञापन
अटल टनल में फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी और बेवजह घूमने पर लगी रोक

अटल टनल ( Atal Tunnel) में अब बेवजह घूमने, फोटोग्राफी करने और वीडियो रिकार्ड करने पर रोक लगा दी गयी है. आपात द्वार के आसपास लोग बेवजह घूमते थे जिस पर से प्रशासन ने रोक लगा दी है. कुल्लू के जिलाअधिकारी ने एक आदेश जारी कर कहा है कि टनल की सुरक्षा के लिए रोक लगायी गयी है.

विज्ञापन

शिमला : अटल टनल में अब बेवजह घूमने, फोटोग्राफी करने और वीडियो रिकार्ड करने पर रोक लगा दी गयी है. आपात द्वार के आसपास लोग बेवजह घूमते थे जिस पर से प्रशासन ने रोक लगा दी है. कुल्लू के जिलाअधिकारी ने एक आदेश जारी कर कहा है कि टनल की सुरक्षा के लिए रोक लगायी गयी है.

पहले ही राज्य सरकार इसकी सुरक्षा को लेकर विशेष ध्यान दे रही है. टनल की सुरक्षा के लिए पारा मिलिट्री फोर्स को तैनात किया जा सकता है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के टनल केउद्घाटन के बाद से ही राज्य सरकार इसकी सुरक्षा को लेकर र गंभीर है.

टनल की सुरक्षा को लेकर पहले भी कई तरह की सिफारिशें की गयी है. सरकार इन सिफारिशों पर विचार कर रही है . इन सुझावों पर गौर करने के बाद टनल की सुरक्षा को लेकर सुरक्षा के इंतजाम और सख्त किये जायेंगे.

Also Read: नोएडा में बनेगा एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट, 2023 में शुरू होगी उड़ान

टनल में अभी कितने यात्री आ रहे हैं ट्रैफिक की सुविधा क्या है इस पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है. तय समय के बाद पूरी स्थिति को देखते हुए यहां ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की तैनाती बढ़ायी जा सकती है. टनल में सीसीटीवी लगाये गये हैं.

टनल से गुजरने वाले वाहनों की चेकिंग की भी व्यवस्था की जा रही है. टनल के अंदर सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों और सुरक्षा जवानों को तैनात करने की योजना को अंतिम रूप दिया जा रहा है. टनल से सेना के वाहनों के गुजरने के दौरान सामान्य वाहनों के मूवमेंट को रोका जा सकता है.

Posted By – Pankaj Kumar Pathak

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola