ePaper

पेंशनभोगियों को Digital Life Certificate जमा कराने में हो रही है परेशानी, तो ये है उपाय...

Updated at : 24 Nov 2020 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
पेंशनभोगियों को Digital Life Certificate जमा कराने में हो रही है परेशानी, तो ये है उपाय...

Digital Life Certificate : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने 67 लाख से अधिक पेंशनभोगियों (pensioners) को डिजिटल लाइफ प्रमाणपत्र (Digital Life Certificate) जमा कराने के लिए कई विकल्प उपलब्ध कराए हैं. इससे उन्हें सामाजिक सुरक्षा लाभ का फायदा उठाते रहने में मदद मिलेगी.

विज्ञापन

पिछले दिनों कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने 67 लाख से अधिक पेंशनभोगियों (pensioners) को डिजिटल लाइफ प्रमाणपत्र (Digital Life Certificate) जमा कराने के लिए कई विकल्प उपलब्ध कराए हैं. इससे उन्हें सामाजिक सुरक्षा लाभ का फायदा उठाते रहने में मदद मिलेगी.

पेंशनभोगियों (pensioners) को डिजिटल लाइफ प्रमाणपत्र (Digital Life Certificate) जमा करने की सुविधा तो मिल गयी है, लेकिन इसमें परेशानी यह है कि जब पेंशनर की पहचान के लिए उसके अंगुलियों का निशान लिया जाता है, तो अधिकतर मौकों पर वह मैच ही नहीं करता. ऐसे में परेशानी यह हो जाती है कि आखिर जीवन प्रमाण पत्र कैसे दाखिल करें.

ऐसे में आपके पास यह विकल्प है जीवन प्रमाणपत्र दाखिल करने के लिए बैंक जायें और अपना प्रमाण पत्र जमा करा दें. अगर पेंशनर शारीरिक रूप से स्वस्थ नहीं है और वह किसी भी परिस्थिति में बैंक नहीं जा पाते हैं, तो उनके लिए यह सुविधा है कि वे गैजेडेट आफिसर से प्रमाणित कराकर अपना प्रमाणपत्र जमा करा दें.

Also Read: सोशल पोस्ट मामले में बंबई हाईकोर्ट से कंगना को मिली बड़ी राहत, आठ जनवरी तक गिरफ्तारी से छूट

अगर आपको भी अपना जीवन प्रमाण पत्र ज़मा कराना है और Digital Life Certificate जमा कराने में आपको परेशानी हो रही है तो इन उपायों के जरिये आप अपना प्रमाण पत्र जमा करा सकते हैं. हालांकि इस बार 31दिसंबर तक प्रमाण पत्र जमा कराने की छूट मिली हुई है और उस दौरान पेंशनर का पेंशन रोका भी नहीं जायेगा.

Posted By : Rajneesh Anand

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola