Winter Session: PM MODI साबित हो रहे हैं नाकाम, तवांग मामले पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का बयान

Updated:
विज्ञापन

India China Tension /Winter Session: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में भारतीय एवं चीनी बलों के बीच हुई झड़प को लेकर आज लोकसभा में बयान दिया. उन्होंने कहा कि पीएलए ने हाथापाई की जिसका जवाब भारत के जवानों ने दिया. आपको बता दें कि भारतीय और चीनी के सैनिकों के बीच एक बार फिर वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर झड़प हुई जिसमें दोनों देशों के सैनिक घायल हुए हैं. दोनों देशों की सेना अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में आमने-सामने आ गयीं थीं. जानें मामले से जुड़ी हर खबर

विज्ञापन

विपक्षी दलों की बैठक

राज्यसभा में विपक्ष क�� नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने संसद के शीतकालीन सत्र की रणनीति तैयार करने के लिए कल यानी बुधवार को विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक बुलाई है.

ओवैसी के बयान पर पुष्कर सिंह धामी का पलटवार

तवांग मामले पर असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कुछ लोग देश की सेना की वीरता पर हमेशा सवाल उठाते रहे हैं. इन लोगों के लिए देश से ज्यादा अपनी राजनीति जरूरी है इसलिए मैं ऐसे लोगों पर ज्यादा टिप्पणी नहीं करूंगा.

तवांग मामले पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का बयान

तवांग मामले पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री राजनीतिक नेतृत्व के मामले में नाकाम साबित हो रहे हैं. 9 तारीख को ये झड़प होती है और आप संसद में आज बताते हैं. अगर मीडिया इस पर बात नहीं करती तो फिर आप तो खामोश बैठ जाते. उन्होंने कहा कि ये सब इनकी नाकामी है. आप हम सभी को उस जगह पर लेकर जाइए. देश के प्रधानमंत्री चीन का नाम लेने से डरते हैं. व्यापार असंतुलन के बाद भी हमारी सेना मार खा रही है, चीन हमारी जमीन में घुसता है.

Winter Session: PM MODI साबित हो रहे हैं नाकाम, तवांग मामले पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का बयान

राजनाथ सिंह ने बयान पढ़ा और बाहर चले गये

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपना बयान पढ़ा और बाहर चले गये. वे किसी स्पष्टीकरण या चर्चा के लिए तैयार नहीं थे.

चीन की पहली प्रतिक्रिया

तवांग झड़प पर चीन की पहली प्रतिक्रिया आयी है. चीन की ओर से कहा गया है कि सीमा पर स्थिति नियंत्रण में है.

हंगामे के बीच राज्यसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित

अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में भारतीय एवं चीनी बलों के बीच हुई झड़प पर चर्चा की मांग को लेकर मंगलवार को राज्यसभा में कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दलों के सदस्यों ने हंगामा किया. इस वजह से सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी. सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई जिसके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बयान दिया. इसके बाद राज्यसभा में जोरदार हंगामा हुआ जिसकी वजह से सदन की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola