Parliament Session LIVE: लोकसभा ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाईमें प्रदर्शन
Parliament LIVE Updates, Parliament Monsoon Session LIVE, Lok sabha, Rajya sabha News: कोरोना के साये के बीच संसद के मानसून सत्र का आज चौथा दिन है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लोकसभा के बाद गुरुवार को भारत-चीन सीमा पर जारी विवाद को लेकर ऊपरी सदन में बयान दे रहे हैं. इसे लेकर विपक्ष के हंगामे के आसार लग रहे हैं. वहीं बताया जा रहा है कि गृह मंत्री अमित शाह आज संसद की कार्यवाही में हिस्सा लेंगे. यहां पढ़ें संसद कार्यवाही से जुड़े हर अपडेट्स
लोकसभा ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई
आज लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पीएम नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन के अवसर पर पूरे सदन की ओर से बधाई दी. उन्होंने कहा कि हम उनके स्वास्थ्य और सुंदर जीवन की कामना करते हैं.
कार्यवाही कल नौ बजे तक के लिए स्थगित
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के भाषण के बाद राज्यसभा की कार्यवाही शुक्रवार सुबह नौ बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.
चीन की कथनी और करनी में फर्क
राज्यसभा में बोलते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि सीमा पर अगर तनाव जारी रहेगा तो द्विपक्षीय रिश्तों पर इसका सीधा असर आएगा. हमारी सेना ने चीन को भारी नुकसान पहुंचाया. चीन की कथनी और करनी में फर्क है. उन्होंने कहा कि मैं देश को आश्वस्त करना चाहता हूं कि हम देश का मस्तक किसी भी कीमत पर झुकने नहीं देंगे और न ही हम किसी का मस्तक झुकाना चाहते हैं.
एलएसी के हालातों पर रक्षामंत्री का बयान
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लद्दाख में एलएसी के हालातों को लेकर राज्यसभा में कहा कि सीमा विवाद अभी अनसुलझा है.दोनों देशों के बीच हुए समझौतों की चीन अनदेखी कर रहा है. वो एलएसी को नहीं मानता है. हम किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं. 15 जून को, कर्नल संतोष बाबू ने अपने 19 बहादुर सैनिकों के साथ भारत की अखंडता का बचाव करने के उद्देश्य से गलवान घाटी में सर्वोच्च बलिदान दिया.
प्रधानमंत्री खुद सेना का मनोबल बढ़ाने के लिए लद्दाख गए. केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में लगभग 38,000 वर्ग किलोमीटर पर चीन का अवैध कब्जा है. इसके अलावा, 1963 के तथाकथित चीन-पाकिस्तान ‘सीमा समझौते’ के तहत, पाकिस्तान ने अवैध रूप से भारतीय क्षेत्र में पीओके से चीन तक एक लाख 80 हजार वर्ग किमी को सीज किया.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए