संसद की सुरक्षा में चूकः 'नौकरी की हताशा में उठाया कदम', नीलम की गिरफ्तारी से परिजन भी हैरान, रिहाई की मांग
Published by : Pritish Sahay Updated At : 13 Dec 2023 7:33 PM
**EDS: GRAB VIA PTI VIDEO** New Delhi: Police personnel detain a woman protesting outside the Parliament building carrying a can emitting a yellowish smoke during the Winter session, in New Delhi, Wednesday, Dec. 13, 2023. (PTI Photo) (PTI12_13_2023_000175B)
Lok Sabha Security Breach: नीलम की मां सरस्वती देवी ने कहा कि उनकी आज यानी बुधवार की सुबह नीलम से बात हुई थी. सरस्वती देवी ने कहा कि बातचीत के दौरान नीलम ने ध्यान से दवा लेने को कहा था. उन्होंने कहा कि हमें इसकी जानकारी नहीं थी कि वह कब दिल्ली गई.
संसद की सुरक्षा में चूकः सदन के बाहर आज यानी बुधवार को प्रदर्शन के दौरान पीला और लाल रंग का धुआं फैलाने वाली महिला का नाम नीलम है. पुलिस ने नीलम को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, नीलम की गिरफ्तारी से उसके परिजन भी हैरान हैं. परिजनों का कहना है कि हो सकता है कि नौकरी नहीं मिलने की हताशा के कारण नीलम ने ऐसा कदम उठाया हो. गौरतलब है कि पुलिस ने संसद के बाहर प्रदर्शन के दौरान जिन दो लोगों को गिरफ्तार किया है उनकी पहचान हरियाणा के जींद जिले के घासो खुर्द गांव निवासी नीलम और महाराष्ट्र के लातूर इलाके के अमोल शिंदे के रूप में हुई है.
मीडिया से मिली दिल्ली में होने की सूचना- नीलम के परिजन
पुलिस ने कहा है कि दोनों ने संसद भवन के बाहर गैस कनस्तर खोलकर धुआं फैलाने के साथ-साथ कई नारे भी लगाये. वहीं नीलम की गिरफ्तारी को लेकर उसकी मां सरस्वती देवी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई भाषा से बात करते हुए कहा कि नीलम सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी कर रही है. इसी सिलसिले में वो हिसार में एक पेइंग गेस्ट के तौर पर रह रही थी. परिजनों ने कहा कि नीलम 25 नवंबर को घर से हिसार के लिए निकली थी और उन्हें उसके दिल्ली जाने और प्रदर्शन में शामिल होने का पता मीडिया में आई खबरों से चला.
मां से नीलम ने की थी बात
नीलम की मां सरस्वती देवी ने कहा कि उनकी आज यानी बुधवार की सुबह नीलम से बात हुई थी. सरस्वती देवी ने कहा कि बातचीत के दौरान नीलम ने ध्यान से दवा लेने को कहा था. उन्होंने कहा कि हमें इसकी जानकारी नहीं थी कि वह कब दिल्ली गई. नीलम की मां ने यह भी कहा कि मुझे नहीं पता कि किस तरह से उसने यह कदम उठाया. उनकी मां ने कहा कि हो सकता है कि उसने नौकरी पाने के लिए ऐसा किया हो.
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है नीलम- परिजन
नीलम के परिजनों का कहना है कि उसने एमए, एमफिल और राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) की परीक्षा उत्तीर्ण की है. सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर रही है. हालांकि अभी तक नीलम को नौकरी नहीं मिली है. परिजनों का कहना है कि इस कारण भी वो दिल्ली जा सकती है.
किसान आंदोलन में नीलम रही थी सक्रिय
नीलम के परिजनों का कहना है कि वह बेरोजगारी और छात्राओं के साथ नाइंसाफी जैसे आंदोलनों में सक्रिय रही है और उसने किसान आंदोलन में भी भाग लिया था. वहीं, नीलम की रिहाई को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से भी बयान आया है. संयुक्त किसान मोर्चा ने नीलम की रिहाई की मांग की है.
Also Read: कौन हैं वो लोग जिन्होंने सदन में मचा दिया कोहराम, तस्वीरों में देखिए कैसा था खौफनाक मंजर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










