Paralympics 2024: बैडमिंटन में नितेश कुमार का कमाल, भारत की झोली में आया दूसरा गोल्ड

Published by : Pritish Sahay Updated At : 02 Sep 2024 6:49 PM

विज्ञापन

Paralympics 2024 | PTI

Paralympics 2024: पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत की झोली में एक और गोल्ड आ गया है. बैडमिंटन में नितेश कुमार ने गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया है. नितेश ने ब्रिटेन के खिलाड़ी को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया.

विज्ञापन

Paralympics 2024: पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत का जलवा बरकरार है. सोमवार को भारत की झोली में एक और गोल्ड आ गया है. बैडमिंटन में नितेश कुमार ने कमाल करते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया. कुमार नितेश ने सोमवार को पुरुष एकल एसएल3 बैडमिंटन फाइनल में कड़े मुकाबले में ब्रिटेन के डेनियल बेथेल को हरा दिया है. हरियाणा के 29 साल के नितेश ने अपने मजबूत डिफेंस और सही शॉट चयन के जरिए बेथेल को एक घंटे और 20 मिनट चले मुकाबले में 21-14 18-21 23-21 से हरा दिया.

पेरिस पैरालंपिक 2024 में गोल्ड जीतने वाले बने दूसरे एथलीट
इसी के साथ कुमार नितेश पेरिस पैरालंपिक 2024 में गोल्ड मेडल जीतने वाले भारत के दूसरे एथलीट बन गए हैं. इससे पहले शूटिंग में अवनी लेखरा ने गोल्ड जीता था. वहीं, मनीष नरवाल ने सिल्वर, मोना अग्रवाल और रुबीना फ्रांसिस ने भी शूटिंग में मेडल जीता था. भारत का पेरिस पैरालंपिक 2024 में प्रदर्शन काफी बेहतर रहा है. 2024 के पैरालंपिक खेलों में भारत की झोली में अबतक कुल नौ मेडल आ चुके हैं, जिसमें 2 गोल्ड भी शामिल हैं.

पहली ही बार में नितेश ने रचा इतिहास
पेरिस पैरालंपिक 2024 में कुमार नितेश ने पहली बार हिस्सा लिया था. उन्होंने पहली बार में ही इतिहास रच दिया. नितेश कुमार ने गोल्ड पर बाजी मारी. नितेश कुमार पैरालंपिक की बैडमिंटन प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने वाले भारत के तीसरे खिलाड़ी बन गये हैं. इससे पहले टोक्यो पैरालंपिक्स में भारत के दो खिलाड़ियों ने गोल्ड जीता था. देश के लिए प्रमोद भगत और कृष्णा नागर ने मेंस सिंगल्स कम्पटीशन में सोना जीता था.

सदमे में नितेश ने खो दिया था पैर
बता दें, एसएल3 वर्ग के खिलाड़ियों के शरीर के निचले हिस्से में अधिक गंभीर विकार होता है और वह आधी चौड़ाई वाले कोर्ट पर खेलते हैं. नितेश ने 2009 में विशाखापट्टनम में एक रेल दुर्घटना में अपना बायां पैर खो दिया था. उस समय उनकी उम्र महज 15 साल थी. हालांकि जल्द ही वो इस सदमे से उबर गए और पैरा बैडमिंटन को अपनाया. नितेश की जीत के साथ एसएल3 वर्ग का स्वर्ण पदक भारत के पास बरकरार रहा. भाषा इनपुट के साथ.

इसे भी पढ़ेंः Swati Maliwal assault case: बिभव कुमार को सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत, शर्तों के साथ मिली बेल

बुलडोजर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, देखें वीडियो


विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola