दुनिया में बजा PM मोदी का डंका, पापुआ न्यू गिनी और फिजी ने दिया सर्वोच्च सम्मान

Published by : Pritish Sahay Updated At : 22 May 2023 1:11 PM

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई देशों से सर्वोच्च सम्मान से नवाजे जा चुके हैं. अब इसमें नया अध्याय जुड़ गया है. दरअसल, पापुआ न्यू गिनी और फिजी ने पीएम मोदी के अपने देश के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा है. फिजी ने पीएम मोदी को कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी से सम्मानित किया.

विज्ञापन

भारत और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का डंका आज पूरी दुनिया में बज रहा है. अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन पीएम मोदी का ऑटोग्राफ मांग रहे हैं और पापुआ न्यू गिनी के पीएम जेम्स मारपे प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत उनके पैर छूकर करते हैं. यहीं नहीं ऑस्ट्रेलिया के पीएम ने यह तक कह दिया कि प्रधानमंत्री मोदी की मेजबानी करके मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं. चारों दिशाओं में पीएम मोदी का डंका बज रहा है. इससे पहले जापान में भी पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया गया था. खुद जापान के पीएम ने प्रधानमंत्री मोदी की अगवानी की थी. वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति ने पीएम मोदी के पास आकर उनसे मुलाकात की थी.

पीएम मोदी को मिला सर्वोच्च सम्मान: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई देशों से सर्वोच्च सम्मान से नवाजे जा चुके हैं. अब इसमें और नया अध्याय जुड़ गया है. दरअसल, पापुआ न्यू गिनी और फिजी ने पीएम मोदी के अपने देश के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा है. फिजी ने पीएम मोदी को कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी से सम्मानित किया, तो वहीं पापुआ न्यू गिनी ने अपने सर्वोच्च सम्मान द ग्रैंड कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहु से पीएम मोदी को सम्मानित किया है. पीएम मोदी ने भी इसके लिए आभार जताया है.

जेम्स मारापे ने छुए पीएम मोदी के पांव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले जापान में जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लिया और दुनिया के कई नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें की. तीन देशों के अपने दौरे के दूसरे चरण में पीएम मोदी पापुआ न्यू गिनी पहुंचे. यह किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की पापुआ न्यू गिनी की पहली यात्रा है. पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मारापे ने हवाई अड्डे पर भारतीय प्रधानमंत्री का स्वागत किया. यही नहीं सम्मान के तौर पर उन्होंने पीएम मोदी के पैर भी छुए. आमतौर पर पापुआ न्यू गिनी सूर्यास्त के बाद आने वाले किसी भी नेता का औपचारिक स्वागत नहीं करता है. लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के लिए यह अपवाद रहा और उनका औपचारिक स्वागत किया गया. 

Also Read: 2000 रुपये का नोट बंद होने पर RBI गवर्नर की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 4 महीने का समय पर्याप्त आराम से बदलें नोट

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola