अमृतपाल सिंह का पाकिस्तान कनेक्शन: दलजीत सिंह था बीच की कड़ी, भारत में हिंसा फैलाने की थी योजना
Published by : Pritish Sahay Updated At : 20 Mar 2023 1:28 PM
पुलिस को गहन जांच में अमृतपाल को लेकर कई अहम जानकारी मिली है. इसी कड़ी में यह सामने आया है कि अमृतपाल का पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) से भी लिंक था. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस के पास अमृतपाल के प्रतिबंधित खालिस्तानी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े होने का लिंक है.
भगोड़ा आरोपी अमृतपाल सिंह का साथी और दिल्ली के पश्चिम पंजाबी बाग निवासी दलजीत सिंह कलसी फिलहाल पंजाब पुलिस की हिरासत में हैं. दलजीत सिंह अमृतपाल सिंह का प्रमुख सहयोगी और सलाहकार के रूप में जाना जाता है. पुलिस के सामने अब यह भी खुलासा हो गया है कि दलजीत सिंह ही अमृतपाल और उसके पाकिस्तान के साथ संबंध की एक अहम कड़ी था. कलसी को कई सार्वजनिक प्रदर्शनों में खालिस्तान चरमपंथी के साथ देखा गया है.
पाकिस्तान से था संपर्क: हिन्दुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सुरक्षा और खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के अजनाला पुलिस चौकी में इसी साल जनवरी के महीने में जो तोड़फोड़ हुई थी, उस साजिश की पटकथा कलसी ने ही तैयार की थी. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि तोड़फोड़ और हमले के दौरान कलसी पाकिस्तानी प्रतिष्ठान के साथ सक्रिय संपर्क में था. यह भी कहा जाता है कि वारिस द पंजाब के प्रमुख के रूप में अमृतपाल की ताजपोशी के पीछे भी कलसी का ही दिमाग था.
पुलिस को गहन जांच में अमृतपाल को लेकर कई अहम जानकारी मिली है. इसी कड़ी में यह सामने आया है कि अमृतपाल का पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) से भी लिंक था. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस के पास अमृतपाल के प्रतिबंधित खालिस्तानी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े होने का लिंक है. पंजाब पुलिस ने कहा है कि बब्बर खालसा के ज्यादातर सदस्य फिलहाल पाकिस्तान में शरण लिए हुए हैं, जहां वे आईएसआई के साथ मिलकर काम कर रहे हैं.
Also Read: लंदन मामले में बोलना चाहते थे राहुल गांधी, स्पीकर को लिखा पत्र, लोकसभा अध्यक्ष ने ठुकरायी अर्जी
असम के डिब्रूगढ़ केंद्रीय कारागार में बंद है कलसी: गौरतलब है कि कट्टरपंथी उपदेशक एवं खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए प्रयास जारी हैं. इधर, अमृतपाल का कथित सलाहकार और वित्त प्रदान करने वाले दलजीत सिंह कलसी और तीन अन्य को पंजाब से विशेष विमान के जरिये रविवार को असम ले जाया गया, जहां उन्हें डिब्रूगढ़ केंद्रीय कारागार में रखा गया है. पुलिस का दावा है कि अमृतपाल को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. लेकिन अभी तक अमृतपाल सिंह पुलिस की पकड़ से बाहर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










