Pahalgam Video: आतंकवादी हमले के 55 दिन बाद गुलजार हुआ पहलगाम, पर्यटकों से खिल उठी वादियां

Updated:
विज्ञापन
Tourists pose for a photograph

Tourists pose for a photograph

Pahalgam: पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हमला कर भारत को गहरा जख्म दिया था. धर्म और नाम पूछकर आतंकवादियों ने 26 निर्दोष पर्यटकों की हत्या कर दी थी. आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर जो पर्यटकों से गुलजार रहता था, वादियों में खामोशी छा गई थी. पर्यटकों ने कश्मीर से दूरी बना ली थी. लेकिन अब आतंकवादी हमले के 55 दिनों के बाद फिर से जन्नत में खुशियां लौट आई हैं. पहलगाम में वापस पर्यटक पहुंचने लगे हैं.

विज्ञापन

Pahalgam: 14 जून को जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कश्मीर में 8 पर्यटन स्थलों को फिर से खोलने की घोषणा की. फिर से खोले गए स्थलों में बेताब घाटी, वेरीनाग, कोकरनाग और पहलगाम शहर के पार्क अचबल गार्डन शामिल हैं. इस बड़े फैसले के बाद पहलगाम में पर्यटक पहुंचने लगे हैं. पहलगाम से कई वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं, जिसमें पर्यटक हंसते-खिलखिलाते हुए फोटो ले रहे हैं और घुम रहे हैं.

कश्मीर आपके शहरों और घरों जितना ही सुरक्षित है : अल्ताफ बुखारी

कश्मीर में पार्कों को फिर से खोलने पर अपनी पार्टी जम्मू-कश्मीर के अध्यक्ष अल्ताफ बुखारी ने कहा, “यह एक स्वागत योग्य कदम है. यह पूरे देश को एक सकारात्मक संदेश देता है कि कश्मीर अब सामान्य है. मैं लोगों से कश्मीर आने की अपील करता हूं. यह आपके शहरों और घरों जितना ही सुरक्षित है.”

आने वाले समय में सभी अन्य पर्यटन स्थल भी खुल जाएंगे : अल्ताफ कालू

पहलगाम के विधायक अल्ताफ कालू ने कहा, “…स्थान खुल गए हैं और अमरनाथ यात्रा भी जल्द ही शुरू होने वाली है. यह एक सकारात्मक बात है. आने वाले समय में सभी अन्य पर्यटन स्थल भी खुल जाएंगे. पर्यटकों की संख्या बढ़ने लगी है, जो एक सकारात्मक संकेत है. जम्मू-कश्मीर के लोगों को हमारा संदेश है कि यात्रा को सफल बनाना हमारा कर्तव्य है.”

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola