Pahalgam Terror Attack Video: एक्शन में पीएम मोदी, गृह मंत्री शाह से फोन पर की बात, दे दिया ऐसा आदेश

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 22 Apr 2025 6:11 PM

विज्ञापन

Pahalgam Terror Attack

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले में कम से कम दो लोगों की मौत की खबर है, जबकि 12 पर्यटक घायल हो गए. आतंकी हमले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक्शन में आ गए हैं. सऊदी अरब के दौरे पर गए पीएम मोदी ने केंद्रीय गृह मंत्री से फोन पर बात की है और पहलगाम आतंकी हमले के बारे में पूरी जानकारी ली.

विज्ञापन

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने पर्यटकों पर अंधाधुध फायरिंग कर दी. जिसमें दो पर्यटकों के मौत की खबर है. जबकि 12 अन्य घायल हो गए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी अरब से फोन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात की और आतंकी हमले के बारे में पूरी जानकारी ली. प्रधानमंत्री मोदी ने उनसे सभी उचित कदम उठाने को कहा. प्रधानमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री से घटनास्थल का दौरा करने को भी कहा.

आतंकी हमले में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा : गृह मंत्री अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने आतंकी हमले की निंदा की. उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, “जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले से दुखी हूं. मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिजनों के साथ हैं. इस जघन्य आतंकी हमले में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा और हम अपराधियों पर कठोरतम कार्रवाई करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र जी को घटना के बारे में जानकारी दी और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की. सभी एजेंसियों के साथ तत्काल सुरक्षा समीक्षा बैठक करने के लिए जल्द ही श्रीनगर के लिए रवाना होऊंगा.

गृह मंत्री शाह की हाईलेवल मीटिंग

पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने फौरन हाईलेवल मीटिंग कॉल की. उन्होंने जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमले को लेकर कई निर्देश दिए. पीएम मोदी के आदेश पर गृह मंत्री जम्मू-कश्मीर का दौरा भी करेंगे.

आतंकवादियों ने बैसरन घाटी में पर्यटकों पर किया हमला

आतंकवादियों ने बैसरन घाटी में पर्यटकों पर हमला किया. जहां केवल पैदल या खच्चरों से पहुंचा जा सकता है. आज सुबह पर्यटकों का एक समूह वहां घूमने गया था. एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, अज्ञात हमलावरों ने पर्यटकों पर नजदीक से गोलियां चलाईं, जिससे कई लोग घायल हो गए. हमले के समय घटनास्थल पर रही एक महिला ने बताया, “मेरे पति को सिर में गोली लगी है, जबकि सात अन्य लोग भी हमले में घायल हुए हैं.”

घायलों को निकालने के लिए हेलीकॉप्टर को लगाया गया

अधिकारियों ने बताया कि घायलों को निकालने के लिए एक हेलीकॉप्टर को लगाया गया है। उन्होंने बताया कि कुछ घायलों को स्थानीय लोग अपने खच्चरों पर लादकर नीचे लाए. पहलगाम अस्पताल के एक चिकित्सक ने बताया कि 12 घायल पर्यटकों को वहां भर्ती कराया गया है और सभी की हालत स्थिर है.

अमरनाथ यात्रा से ठीक पहले आतंकवादियों ने किया बड़ा हमला

आतंकवादियों ने हमला तब किया, जब 38 दिवसीय अमरनाथ यात्रा तीन जुलाई से शुरू होनी है. देश भर से लाखों तीर्थयात्री दो मार्गों से पवित्र गुफा मंदिर की यात्रा करते हैं. एक मार्ग दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबा पहलगाम मार्ग है जबकि दूसरा मार्ग गंदेरबल जिले में 14 किलोमीटर का छोटा बालटाल मार्ग है जहां खड़ी चढ़ाई है.

सीएम उमर अब्दुल्ला ने हमले की निंदा की

जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा, “मृतकों की संख्या का अभी भी पता लगाया जा रहा है, इसलिए मैं उन विवरणों में नहीं जाना चाहता. स्थिति स्पष्ट होने पर उन्हें आधिकारिक रूप से सूचित किया जाएगा. कहने की जरूरत नहीं है कि यह हमला हाल के वर्षों में नागरिकों पर किए गए किसी भी हमले से कहीं ज्यादा बड़ा है.”

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने हमले की निंदा की

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा, “मैं पहलगाम में पर्यटकों पर हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले की कड़ी निंदा करता हूं. मैं लोगों को आश्वस्त करता हूं कि इस घृणित हमले के पीछे जो लोग हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा. डीजीपी और सुरक्षा अधिकारियों से बात की है. सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीमें इलाके में पहुंच गई हैं और तलाशी अभियान शुरू कर दिया है.”

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola