ePaper

Republic Day 2023: पद्म पुरस्कारों का ऐलान, मुलायम सिंह यादव को मिलेगा पद्म विभूषण, 19 पुरस्कार विजेता महिलाएं

Updated at : 25 Jan 2023 10:03 PM (IST)
विज्ञापन
Republic Day 2023: पद्म पुरस्कारों का ऐलान, मुलायम सिंह यादव को मिलेगा पद्म विभूषण, 19 पुरस्कार विजेता महिलाएं

Republic Day 2023 : मिली जानकारी के अनुसार बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के दौरान शरणार्थी शिविरों में सेवा देने वाले दिलीप महालनाबिस को पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जाना है. आधिकारियों की इसकी जानकारी दी है.

विज्ञापन

Republic Day 2023: गणतंत्र दिवस के अवसर पर पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया जा चुका है. साथ ही बता दें कि 26 हस्तियां ऐसे है जिन्हें राष्ट्रीय सम्मान दिया जाना तय हुआ है. मिली जानकारी के अनुसार बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के दौरान शरणार्थी शिविरों में सेवा देने वाले दिलीप महालनाबिस को पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जाना है. आधिकारियों की इसकी जानकारी दी है.

Also Read: राष्ट्रपति ने 412 वीरता पुरस्कारों को दी मंजूरी, चार मरणोपरांत सहित छह को मिलेगा कीर्ति चक्र

मुलायम सिंह यादव को मिलेगा पद्म विभूषण, 19 पुरस्कार विजेता महिलाएं

2023 के लिए राष्ट्रपति ने 3 युगल मामलों सहित 106 पद्म पुरस्कारों को प्रदान करने की मंजूरी दी है. सूची में 6 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 91 पद्म श्री शामिल हैं. 19 पुरस्कार विजेता महिलाएं हैं और सूची में विदेशियों/एनआरआई/पीआईओ/ओसीआई की श्रेणी के 2 व्यक्ति और 7 मरणोपरांत पुरस्कार प्राप्त करने वाले भी शामिल हैं. दिवंगत सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, संगीतकार जाकिर हुसैन, दिवंगत ओआरएस अग्रणी दिलीप महलानाबीस और एस एम कृष्णा पद्म विभूषण प्राप्त करेंगे.

हो भाषा के जानकार झारखंड के जानुम सिंह सोय पद्मश्री से होंगे सम्मानित

गणतंत्र दिवस के अवसर पर पद्म पुरस्कारों का ऐलान हुआ. इसके तहत झारखंड के हो भाषा के जानकार जानुम सिह सोय को पद्मश्री सम्मान देने की घोषणा हुई. हो भाषा के विद्वान श्री सोय हो भाषा को संरक्षण और प्रचार प्रसार के लिए पिछले चार दशक से जुड़े हैं.

राकेश झुनझुनवाला और अभिनेत्री रवीना टंडन को मिलेगा पद्म श्री

साथ ही बता दें कि सुधा मूर्ति, कुमार मंगलम बिड़ला पद्म भूषण के 9 पुरस्कार पाने वालों में शामिल हैं. साथ ही राकेश राधेश्याम झुनझुनवाला (मरणोपरांत), आरआरआर फिल्म संगीतकार एमएम कीरावनी, अभिनेत्री रवीना रवि टंडन पद्म श्री के 91 पुरस्कार पाने वालों में शामिल हैं.

इन लोगों को मिलेगा पद्म पुरस्कार

अधिकारियों ने जानकारी देते हुए यह भी बताया है कि रतन चंद्र कार, हीराबाई लोबी, मुनीश्वर चंदर डावर को पद्म श्री देने की घोषणा की गयी है. इसके अलावा नगा सामाजिक कार्यकर्ता रामकुइवांगबे न्यूमे, केरल के गांधीवादी वी पी अप्पुकुट्टन पोडुवल, नगा संगीतकार मोआ सुबोंग पद्म श्री से सम्मानित होंगे. साथ ही पश्चिम बंगाल की 102 वर्षीय सरिंदा वादक मंगला कांति रॉय, जैविक खेती करने वाले 98 वर्षीय किसान तुला राम उप्रेती को भी पद्मश्री मिलेगा.

विज्ञापन
Aditya kumar

लेखक के बारे में

By Aditya kumar

I adore to the field of mass communication and journalism. From 2021, I have worked exclusively in Digital Media. Along with this, there is also experience of ground work for video section as a Reporter.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola